क्या फेयरनेस क्रीम से मिलता है गोरापन? जानिये सच!

निखार पाने का सही रास्ता, क्रीम या कुछ और!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं 19 साल की लड़की हूं और मेरी त्वचा का रंग काफी गहरा। मैंने गोरेपन के लिए कुछ महीने पहले मेलाकेयर क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू किया और अब उसका इस्तेमाल रोक दिया है। लेकिन मेरी त्वचा फिर से गहरे रंग की हो गई है। क्या मुझे फिर से ये क्रीम इस्तेमाल करनी चाहिए? अगर नहीं, तो मैं गोरेपन के लिए क्या कर सकती हूं?

इस सवाल का जवाब ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर किरन लोहिया दे रही हैं।

बिना त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लिए आपको मेलाकेयर क्रीम का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि सिर्फ एक त्वचा विशेषज्ञ ही समझ सकता है कि क्या इस तरह की क्रीम के साइड-इफेक्ट्स होने के बावजूद ये आपको फायदा पहुंचा सकती है या नहीं। इसके अलावा, त्वचा पर पड़े गहरे दाग-धब्बों का कारण धूप होती है, इसलिए ये ज़रूरी है कि जब भी आप धूप में बाहर निकलते तो कम से कम 30++एसपीएफ वाली सनस्क्रीन लगाएं, ये यूवीए और यूवीबी किरणों से आपकी रक्षा करता है। धूप में रहने के दौरान हर 4 घंटे में इसे फिर से लगाएं। अगर आप अपने आपको सूरज की इन किरणों से नहीं बचाएंगे तो कोई ट्रीटमेंट काम नहीं करेगा।

TheHealthSite.com की टिप

अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए ये ज़रूरी है कि आप इसे सूरज की नुकसानदायक किरणों, धूल, प्रदूषण आदि से बचाएं। एक अच्छी सनस्क्रीन आपको यूवी किरणों के नुकसान से बचा सकती हैं, इसके अलावा नियमित रूप से क्लीन-अप करके आपको टैनिंग और धूल मिट्टी से निजात मिल सकती है। ऐसा करने से आपकी स्किन में निखार और ग्लो आएगा।

आप होममेड फेसपैक भी लगा सकती हैं। इनसे निखार आता है और टैनिंग जाती है। हम ऐसे दो फेसपैक आपको बता रहे हैं।

फेसपैक – 1

  • इसके लिए शहद, नींबू का रस और एक चम्मच दही मिलाएं।
  • इसे मिक्स करते चेहरे और गले पर अच्छी तरह लगाएं।
  • 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
  • इससे आपकी त्वचा साफ होगी और निखरी हुई लगेगी।

फेसपैक – 2

इन फेसपैक और टिप्स के आपके चेहरे पर अच्छे प्रभाव पड़ेंगे। लेकिन याद रखें, त्वचा का रंग बहुत अधिक बदलना मुमकिन नहीं है। आप बस इतना ध्यान रखें कि आपकी त्वचा साफ और चमकती हुई दिखे।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source