सिर पर छोटे-छोटे टूटे-खड़े बाल (Flyaway Hair) दिखें तो अपनाएं ये टिप्स

रूखे बाल होने पर बढ़ जाती है ये दिक्कत।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

जब आप बाल धोकर बाहर निकलती हैं तो अक्सर ऐसा होता होगा कि छोटे-छोटे बाल खड़े हो जाते होंगे, ये आपका पूरा हेयर लुक खराब करते हैं। इन्हें फ्लाई-अवे हेयर कहते हैं। इससे आपके बाल सेट नहीं लगते। ऐसे बालों को सेट करने के लिए हेयर एक्सपर्ट जैनेट फर्नांडीज़ ने कुछ टिप्स दिये हैं –

  • अगर आपके बाल स्ट्रेट हैं, या आप स्ट्रेटनर से बाल स्ट्रेट कर रही हैं तो कुछ छोटे-छोटे बाल अलग से उठे हुए नज़र आते हैं। इन्हें बिठाने के लिए आप बहुत थोड़ी मात्रा में वैसलीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें, वैसलीन ज्यादा न लगा लें, वरना लगेगा कि महीनों से बाल नहीं धोए हैं।

  • तौलिये से बाल न सुखाएं। तौलिये से बाल सुखाने से बाल टूट जाते हैं, और फिर ज्यादा फ्लाई-अवे हेयर दिखते हैं। इसकी जगह शावर के बाद बाल सुखाने के लिए मुलायम कपड़े की तौलिया का इस्तेमाल करें।

  • बाल बांधने के बाद ऊपर से थोड़ा सा ऑलिव ऑयल या बादाम का तेल लगाएं, और बाल बिठाएं।

  • ऐसे में ब्लो ड्रायर काम आते हैं। इसके इस्तेमाल से फ्लाई-अवे हेयर सेट हो जाते हैं। बस ऊपर से नीचे की ओर ब्लो ड्राई करें और कंघा करें।

  • आप एक टूथब्रश लें और उसमें थोड़ा हेयर स्प्रे डालें। इस टूथब्रश से बालों को ब्रश करें। इससे बाल काफी घंटों के लिए सेट हो जाएंगे। इस तरीके से लगाए जाने पर हेयर स्प्रे आपके बालों को चिपचिपा भी नहीं बनाएगा और उन्हें बहुत देर तक सेट रखेंगे।

  • ड्राई हेयर होने पर ज्यादा टूटे और उड़ने वाले बाल नज़र आते हैं। ऐसे में मॉश्चराइज़िंग शैंपू का ही इस्तेमाल करें। बालों को सॉफ्ट बनाने और सेट रखने के लिए हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाएं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source