प्रॉडक्ट रिव्यू – पतंजलि केश कान्ति रीठा शैम्पू

मैंने पतंजलि केश कान्ति रीठा शैम्पू लगाया और जानिये कैसा रहा मेरा अनुभव।

WrittenBy

Written By: Usman khan | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST

मेरे बाल काफी मोटे, उलझे और रूखे हैं, जिस वजह से मुझे अपने बालों की विशेष देखभाल की जरूरत होती है। मैं अब तक विभिन्न तरह के ब्रांड के शैम्पू का इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन मैंने महसूस किया कि मेरे बालों पर इनका कुछ खास असर नहीं दिख रहा था। इसलिए अब मैं नए ब्रांड के शैम्पू की तलाश में था। एक दिन में एक स्टोर में गया, जहां मेरी नज़र पंतजलि के केश कान्ति रीठा शैम्पू पर गई। इसे देखकर मुझे लगा कि एक बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए। मेरा जो अनुभव रहा, वो मैं आपके साथ बांट रहा हूं। पढ़ें- प्रॉडक्ट रिव्यू – पतंजलि एलोवेरा जेल

प्रॉडक्ट – पतंजलि केश कान्ति रीठा शैम्पू

प्रॉडक्ट का दावा – पतंजलि केश कान्ति रीठा शैम्पू ये दावा करता है कि ये नैचुरल तरीके से बालों को साफ करके उन्हें मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाता है।

सामग्री –पतंजलि केश कान्ति रीठा शैम्पू के 10 एमएल वाले पैक में 25 मिलीग्राम रीठा होता है। आपको बात दें कि रीठा एक तरह का नट होता है जिसका युगों से इस्तेमाल हो रहा है। महिलाएं बालों की सामान्य समस्याओं से राहत पाने के लिए रीठा का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि बालों के संक्रमण से लड़ने के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय है। इसको इस्तेमाल करने से बाल भी काले, घने, सुंदर लगने लगते हैं।

इस्तेमाल के लिए निर्देश – 2 से 5 एमएल शैम्पू लेकर बालों पर लगाएं और एक मिनट तक मसाज करें और उसके बाद पानी से धो लें।

कीमत और उपलब्धता – पतंजलि केश कान्ति रीठा शैम्पू के 200 एमएल पैक की कीमत 85 रूपये है। ये पंतजलि स्टोर, दूसरे बड़े स्टोर जहां पतंजलि प्रॉडक्ट बेचे जाते हों और ऑनलाइन उपलब्ध है।

पतंजलि एलोवेरा जेल पर मेरा रीव्यू

मेरे बाल काफी रूखे और कमजोर थे। मैंने जबसे इस शैम्पू का इस्तेमाल करना शुरू किया है, मेरे बाल घने, मुलायम और काले होने लगे हैं। गर्मियों का मौसम है और जाहिर है चिलचिलाती धूप, धूल और पसीने से बालों का बैंड बज जाता है। लेकिन इसके इस्तेमाल से मेरे बालों में दिनभर चमक बनी रहती है। आप भी एक बार इसका इसका इस्तेमाल ज़रूर करें।

रेटिंग – 3.5/5

चित्र – Getty/Writer’s Own

(डिसक्लेमर – TheHealthSite किसी भी ब्रांड का प्रचार नहीं करती, न ही इसकी गुणवत्ता और प्रभाव का दावा करती है। ये रिव्यू लेखक के निजी अनुभव पर आधारित है।)


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source