... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
मेरे बाल काफी घने और लंबे हैं। मैं बालों की काफी देखभाल करती हूं। रेग्यूलर ऑयल मसाज, शैंपू, कंडीशनिंग के अलावा बालों में मेहंदी भी लगाती हूं। मैं अब तक एक ही ब्रांड की मेहंदी इस्तेमाल कर रही थी लेकिन हाल फिलहाल में मैंने महसूस किया की मेरे बालों पर उसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा। इसलिए अब मैं नए ब्रांड की मेहंदी की तलाश में थी और तब मेरी नज़र स्टोर के ‘पतंजलि कॉर्नर’ पर रखे पंतजलि हर्बल मेहंदी के पैकेट पर गई। पैकेट पर लिखे ‘हर्बल’ शब्द को देखकर मैंने एक बार इसका इस्तेमाल करने की सोची। मेरा जो अनुभव रहा, वो मैं आपके साथ बांट रही हूं।
प्रॉडक्ट – पतंजलि हर्बल मेहंदी
प्रॉडक्ट का दावा – पतंजलि हर्बल मेहंदी ये दावा करती है कि ये नैचुरल तरीके से बालों को कंडीशन करती है और रंग देती है। ये रूसी बढ़ने से रोकती है और बालों को मज़बूत करती है। साथ ही, सिर को ठंडक भी पहुंचाती है।
सामग्री –पैकेट में साफ-साफ लिखा गया है कि ये हर्बल मेहंदी 10 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को मिलाकर तैयार की गई है। इसमें मेहंदी के अलावा आंवला, मेथी, नीम, शिकाकाई, भृंगराज, ब्रह्मी, कत्था, गुड़हल का फूल, हरी चाय पत्ती का इस्तेमाल किया गया है। ये सभी बालों पर अच्छा असर डालने के लिए जाने जाते हैं।
इस्तेमाल के लिए निर्देश – पैकेट पर दिए गए निर्देश के अनुसार, इस मेहंदी पाउडर को रात भर या कम से कम 4 घंटे के लिए लोहे के बर्तन में भिगोकर रखें। फिर बालों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर इसे लगाएं और 2 घंटे बाद बाल पानी से धो लें।
कीमत और उपलब्धता – पतंजलि हर्बल मेहंदी के 100ग्राम पैकेट की कीमत 35 रूपये है। ये मेहंदी पंतजलि स्टोर, दूसरे बड़े स्टोर जहां पतंजलि प्रॉडक्ट बेचे जाते हों और ऑनलाइन उपलब्ध है।
पतंजलि हर्बल मेहंदी पर मेरा रीव्यू
मैं आमतौर पर मेहंदी दो कारणों से लगाती हूं। पहला, मुझे बालों पर चढ़ा हुआ मेहंदी का रंग पसंद है। दूसरा, इससे बालों को कंडीशन करती है। पतंजलि हर्बल मेहंदी से भी मेरी यही दो उम्मीदें थी। मैंने निर्देशों के हिसाब से इसे रातभर के लिए लोहे की एक कढ़ाई में भिगोया और फिर ब्रश की मदद से बालों में लगाया। फिर दो घंटे के बाद बालों को सादे पानी से धो लिया। बाल सूखने के बाद मैंने बालों का जायज़ा लिया। मुझे महसूस हुआ कि बालों पर रंग चढ़ा ज़रूर है, लेकिन उतना नहीं जितनी मुझे उम्मीद थी। इसका रंग काफी हल्का था, आमतौर पर मेहंदी से बालों पर जितना रंग आता है, उससे आधा। कई लोग मेहंदी सिर्फ इसलिए लगाते हैं क्योंकि वो बालों को नैचुरली रंगना चाहते हैं, ऐसे लोगों को मायूसी हाथ लग सकती है।
जहां तक बालों की कंडीशनिंग का सवाल है, तो मैं प्रॉडक्ट से काफी खुश हूं। वो मुझे महसूस हुई। बाल मुलायम हुए। हालांकि उतने ज्यादा मुलायम नहीं हुए, जितनी उम्मीद थी। लेकिन इसकी भरपाई इस बात से हो गई कि बालों का वॉल्यूम पहले से बेहतर लगा। तो अगर आप बालों की कंडीशनिंग के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक बार इसे ट्राई किया जा सकता है। इसके अलावा जैसा कि पैकेट पर दावा किया गया है कि ये सिर को ठंडक पहुंचाती है, सही साबित हुआ।
रेटिंग – 3.5/5
चित्र – Getty/Writer’s Own
(डिसक्लेमर – TheHealthSite किसी भी ब्रांड का प्रचार नहीं करती, न ही इसकी गुणवत्ता और प्रभाव का दावा करती है। ये रिव्यू लेखिका के निजी अनुभव पर आधारित है।)