प्रॉडक्ट रिव्यू – पतंजलि एलोवेरा जेल

मैंने पतंजलि एलोवेरा जेल लगाया और जानिये कैसा रहा मेरा अनुभव।

WrittenBy

Written By: Usman khan | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

मेरी स्किन ड्राई है और चेहरे पर काफी दाग-धब्बे भी हैं। मैं अपने चेहरे की काफी देखभाल करता हूं। रोजाना फेस वाश और साबुन से अपना चेहरा धोता हूं। मैं अब तक विभिन्न तरह के ब्रांड इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन हाल फिलहाल में मैंने महसूस किया की मेरी त्वचा पर इनका कुछ खास असर नहीं दिख रहा। इसलिए अब मैं नए ब्रांड के फेश वाश या क्रीम की तलाश में था। एक दिन में एक स्टोर में गया, जहां मेरी नज़र पंतजलि के एलोवेरा जेल पर गई। इसे देखकर मुझे लगा कि एक बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए। मेरा जो अनुभव रहा, वो मैं आपके साथ बांट रहा हूं। पढ़ें- एलोवेरा से बनाएं अपनी त्वचा को कोमल, निखरी और सुंदर

प्रॉडक्ट – पतंजलि एलोवेरा जेल

प्रॉडक्ट का दावा – पतंजलि एलोवेरा जेल ये दावा करता है कि ये नैचुरल तरीके से चेहरे को साफ़ करता है और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा ये डार्क सर्कल, पिंपल्स और झुर्रियों को दूर करता है। ये एक्जिमा, सोरायसिस, कटने, जले के और चोट के निशान के लिए भी प्रभावी है।

सामग्री –एलोवेरा जेल को केवल एलोवेरा से तैयार किया गया है। हालांकि इसमें कुछ नेचुरल कलर्स का इस्तेमाल भी किया गया है। आपको बता दें कि एलोवेरा को स्किन पर अच्छा असर डालने के लिए जाना जाता है।

इस्तेमाल के लिए निर्देश – इसे लगाने का पहला तरीका ये है कि पहले आप अपने चेहरे को किसी अच्छे फेस वाश से धो लें उसके बाद एलोवेरा जेल लगायें। इसे उसी तरह लगाएं जैसे आप क्रीम लगाते हैं। दूसरा तरीका ये है कि पहले आप एलोवेरा जेल लगायें और उसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

कीमत और उपलब्धता – पतंजलि एलोवेरा जेल के 650 एमएल ट्यूब की कीमत 75 रूपये है। ये पंतजलि स्टोर, दूसरे बड़े स्टोर जहां पतंजलि प्रॉडक्ट बेचे जाते हों और ऑनलाइन उपलब्ध है।

पतंजलि एलोवेरा जेल पर मेरा रीव्यू

मेरी स्किन काफी ड्राई है और चेहरे पर काफी दाग-धब्बे भी हैं। मैंने जबसे इस जेल का इस्तेमाल करना शुरू किया है, तब से दाग-धब्बे कम होने लगे हैं। गर्मियों का मौसम है और जाहिर है चिलचिलाती धूप, धूल और पसीने से चेहरे का बैंड बज जाता है। इससे मुझे चेहरे पर ताजगी और रोनक लाने में मदद मिलती है। अगर आप भी खूबसूरत और जवां दिखना चाहते हैं, तो एक बार इसका इसका इस्तेमाल ज़रूर करें।

रेटिंग – 3.5/5

चित्र – Getty/Writer’s Own

(डिसक्लेमर – TheHealthSite किसी भी ब्रांड का प्रचार नहीं करती, न ही इसकी गुणवत्ता और प्रभाव का दावा करती है। ये रिव्यू लेखक के निजी अनुभव पर आधारित है।)


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source