ब्यूटी प्रॉडक्ट रिव्यू – मेघदूत हर्बल पाउडर

बालों के लिए हेयरपैक ट्राई करना अच्छा रहता है, इसलिए मैंने ट्राई किया Herbal Hairpack, जानिये मेरा इक्स्पीरीअन्स।

WrittenBy

Written By: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

आजकल किसी से भी पूछकर देखें वो शख्स बालों की किसी न किसी समस्या से परेशान होगा। किसी के बाल झड़ते हैं, किसी के बालों में डैंड्रफ ज्यादा है, कोई रुखे बालों से परेशान है तो किसी के बाल सफेद हो रहे हैं। कुछ लड़कियों को लंबे बालों का शौक होता है, लेकिन बाल जल्दी बढ़ते नहीं। ऐसे में हेयर-केयर प्रॉडक्ट की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बाज़ार में कई तरीकों को हेयर केयर प्रॉडक्ट उपलब्ध हैं, लेकिन हर प्रॉडक्ट आपके बालों के लिए अच्छा साबित हो, ये ज़रूरी नहीं।

बालों के लिए आयुर्वेदिक और हर्बल प्रॉडक्ट की रेंज में मेघदूत एक जाना पहचाना नाम है। मैं बाज़ार में मिलने वाले हाई केमिकल शैंपू, कंडीशनर और दूसरे हेयर केयर प्रॉडक्ट इस्तेमाल नहीं करती। इसलिए मैंने मेघदूत हर्बल पाउडर का इस्तेमाल करने की सोची। ये पाउडर आपको ऑनलाइन मेघदूत की वेबसाइट पर और बाज़ार में आयुर्वेदिक स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। 250 ग्राम पैक की कीमत 75 रूपये है।

ट्रायल

मेघदूत हर्बल पाउडर एक हेयरपैक है। इस प्रॉडक्ट की पैकिंग पर इसे इस्तेमाल करने का तरीका लिखा हुआ है। मेरे बाल थोड़े लंबे हैं, इसलिए तकरीबन तीन चम्मच पाउडर को पानी में मिलाया, और गाढ़ा घोल तैयार किया। पाउडर बालों की लंबाई के हिसाब से लेना है। आधे घंटे बाद इस गाढ़े घोल को ब्रश की मदद से बालों पर लगा लिया। इसे लगाते हुए तेज़ महक आपकी नाक को परेशान कर सकती है। इसे 20 मिनट लगाने के बाद बालों को सादे पानी से धो लिया। इसे धोते टाइम शैंपू का इस्तेमाल नहीं किया, क्योंकि इसके शिकाकाई ने काफी झाग पैदा कर दिया था।

मेरा रिव्यू

मेघदूत हर्बल पाउडर ने मुझे कुछ मामलों में काफी इंप्रेस किया। सबसे पहला, इसका बजट में होना। बाज़ार में मिलने वाले वाले हेयर केयर प्रॉडक्ट के मुकाबले ये काफी बजट में है। दूसरी बात, इसको लगाने के बाद बाल धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा, जिससे कि मेरे बाल कैमिकल इफेक्ट से बच गए। सबसे ख़ास बात, इसके लेबल पर इस बात का दावा किया गया है कि ये गंजापन और बालों का झड़ना दूर करता है। मुझे इसके तीन से चार बार इस्तेमाल के बाद कुछ हद तक सही लगी।

अब बात करते हैं इस प्रॉडक्ट में क्या सही नहीं लगा। लेबल पर एक और बात का दावा किया गया है कि ये बालों का रूखापन कम करता है। लेकिन मुझे इसे लगाने के बाद बाद काफी रूखे लगे। इसलिए जिन लोगों के बाल पहले से रूखे हैं, उन्हें इसका इस्तेमाल करने से पहले ठीक से सोचना चाहिए।

तो क्या मैं अगली बार इसे खरीदना पसंद करूंगी। जी हां, इसका दाम काफी कम है, और उस हिसाब से परफॉर्मेंस बहुत अच्छी। ये शैंपू के हाई कैमिकल से मेरे बालों को बचा रहा है। इसमें आंवला, शिकाकाई, रीठा जैसी हर्बल चीज़ें मिली हैं, इसलिए साइड इफेक्ट का ज्यादा खतरा नहीं। लेकिन अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं, जो आपके बालों को सिल्की और शाइनी बना दे, तो ये प्रॉडक्ट आपके लिए नहीं है। ये सिर्फ आपके बाल झड़ने की समस्या में आपकी मदद कर सकता है।

रेटिंग – 3.5/5

(डिसक्लेमर – TheHealthSite किसी भी ब्रांड का प्रचार नहीं करती, न ही इसकी गुणवत्ता और प्रभाव का दावा करती है। ये रिव्यू लेखिका के निजी अनुभव पर आधारित है।)

चित्र स्रोत - लेखिका का अपना चित्र


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source