... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
उम्र के बढ़ने के साथ स्किन अपना लचीलापन और नमी खोने लगती है और फिर क्या चेहरे पर बढ़ते उम्र के लक्षण दिखने लगते हैं। जब भी आप आईने के सामने जाती हैं बस दिल बैठ जाता है। दिल ही दिल में आप ब्यूटी पार्लर जाकर बॉटक्स, फिलर्स आदि करवाने की सोच रहे होंगे। लेकिन इन सब चीजों के पीछे रूपया खर्च करने के पहले आप इस होममेड फ्रूट पैक को ट्राई करके देखें। अंगूर फेस पैक न सिर्फ आपको यंग लुक देगा बल्कि आपके स्किन प्रॉबल्म से भी छुटकारा देगा। क्योंकि डॉ. नवीन तनेजा, डाइरेक्टर ऑफ द नैशनल स्किन सेंटर का कहना है कि अंगूर मुँहासों और झुर्रियों जैसे त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में असरदार रूप से काम करता है। उन्होंने एक होममेड फेसपैक के बारे में भी बताया है।
• जो लोग मुँहासों से बहुत परेशान रहते हैं उनके लिए अंगूर बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।
• अंगूर का बीज रक्त कोशिकाओं को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ त्वचा को लचीला भी बनाता है। इससे चेहरे पर यंग लुक बना रहता है।
• अंगूर के बीज के तेल में मॉश्चराइज़िंग एजेन्ट होने के साथ-साथ विटामिन सी और ई होता है को स्किन को हेल्दी बनाने में बहुत काम आता है।
इस फेस पैक को कैसे बनायें-
• कुछ अंगूर लेकर उसको मैश कर लें और उसको फेशियल मास्क बना लें। इससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और रंगत निखर जाती है। 10-15 मिनट लगाने के बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें।
• जिन लोगों की स्किन ऑयली है वे काले अंगूर के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं, ये स्किन का ऑयल सोखने में मदद करेगा।मैश किए हुए अंगूर, मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल के कुछ बूंद डालकर पैक को बना लें। इसको 15 मिनट तक लगाये रखने के बाद पानी से धो लें।
• ड्राई स्किन वाले मैश किये हुए काले अंगूर, अवाकाडो पल्प में दो छोटे चम्मच शहद और गुलाब जल डालकर इस पैक को बना लें। 15 मिनट लगाने के बाद पानी से धो लें। अगर आपको अवाकाडो नहीं मिलेगा तो आप पका हुए केले का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चित्र स्रोत:Shutterstock
संदर्भ-IANS