... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
अनुवादक : Mousumi Dutta
रोज़ बालों का झड़नाकोई बीमारी नहीं बशर्ते कि 50-100 से ज्यादा बाल न झड़ें। त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि ये नॉर्मल बात है क्योंकि पुराने बाल झड़कर नए बाल उगते हैं। लेकिन कभी-कभी बीमार होने या वाहृ प्रदूषण, हीट, केमिकल चीजों के प्रभाव जैसे अनहेल्दी कारणों से बाल झड़ने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भृंगराज तेल एक ऐसा हर्बल उपचार है जिनके मदद से बाल तो उगेंगे ही साथ ही हेयर रिलेटेड प्रॉबल्म भी सॉल्व होंगे।
भृंगराज तेल क्या है?
भृंगराज एक प्रकार का हर्ब है जिनको आयुर्वेद रसायन मानता है, जो बढ़ते उम्र के लक्षणों को देर से आने और नौजीवन प्रदान करने में बहुत सहायता करता है। इन सबमें सबसे अच्छी बात इस तेल को लगाने से बालों का झड़ना कम तो होता ही है साथ ही नए बाल भी उगते हैं। भृंगराज़ तेल वस्तुतः भृंगराज हर्ब का सार तत्व या निचोड़ के साथ नारियल या तिल के तेल का समन्वय (combination) होता है। इस तेल को लगाने से-
बालों का ग्रोथ होता है और हेल्दी बनते हैं- आयुर्वेद के अनुसार बाल तब झड़ते हैं जब शरीर में पित्त बढ़ जाता है और भृंगराज इसको शांत करके बालों को बढ़ने और उगने में मदद करते हैं। इस तेल को लगाने से स्कैल्प में रक्त का संचार अच्छी तरह से हो पाता है। भृंगराज तेल के साथ आंवला और शिकाकाई को मिलाने से वह और भी प्रभावकारी रूप से काम कर पाता है।
रूसी और असमय बालों का सफेद होना रोकता है- रोजाना भृंगराज तेल से मसाज़ करने पर स्कैल्प में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन नहीं होता है। फलस्वरूप रूसी नहीं हो पाता है और बालों का नैचुरल रंग बना रहता है।
स्ट्रेस से फ्री करता है- आयुर्वेद के अनुसार शरीर में पित्त के बढ़ने के कारण भी तनाव होता है। भृंगराज इस मामले में बहुत काम आता है। जिन लोगों के बाल तनाव के कारण गिर रहे हैं, उनके लिए ये तेल प्रभावकारी रूप से काम करता है।
भृंगराज तेल का कैसे करें इस्तेमाल?
वैसे तो ये तेल बाजार में मिश्रित रूप में मिलते हैं। लेकिन आप भृंगराज पाउडर को खरीदकर अपने पसंदीदा तेल में मिलाकर इससे बालों में मसाज़ कर सकते हैं। तेल को लगाकर कुछ घंटों के बाद माइल्ड शैंपू या शिकाकाई और रीठा पाउडर के मिश्रण से भी धो सकते हैं।
भृंगराज तेल नैचुरल प्रोडक्ट है इसलिए इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। लेकिन इस तेल का प्रभाव ठंडा होने के कारण कभी भी रात भर लगाकर न रखें। सर्दी के दिनों में वे लोग इस तेल का इस्तेमाल न करें जिन्हें सर्दी-जुकाम ज्यादा होता है।
भृंगराज तेल किसी भी हर्बल स्टोर में आसानी से मिल जाता है। इस तेल को लगाने के बाद आप अपने बालों में आए बदलाव को ज़रूर महसूस करेंगे। अगर फिर भी बाल झड़ रहे हैं तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें।
चित्र स्रोत- Shutterstock