... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
चाहे कब्ज़ हो या पीले दांत की समस्या, जब प्राकृतिक उपचार की बात आती है तो केला उस लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। लेकिन शायद आपको इस फल के बारे में ये नहीं मालूम कि ये आपके झड़ते बालों का उपचार भी कर सकता है। केला खाने के साथ-साथ आप केले का हेयर मास्क लगाकर भी इसका फायदा पा सकते हैं।
केला पोटैशियम का एक बहुत अच्छा स्रोत है। ये एक ऐसा मिनरल है जिसकी कमी से बाल झड़ने लगते हैं। एक केला खाने से दिन की पोटैशियम की आवश्यकता का 23% पूरा हो जाता है। खाने में नमक ज्यादा लेने से इसकी वजह से बालों की जड़ों के आसपास मिनरल का अधिक जमाव हो जाता है जिस वजह से बालों की ग्रोथ के लिए ज़िम्मेदार कई मिनरल का अवशोषण नहीं हो पाता। इससे भी बाल झड़ते हैं। पोटैशियम की मात्रा बढ़ाने से बालों के फॉलिकल से अधिक सोडियम हटाने में मदद मिलती है, साथ ही साथ बालों के झड़ने में कमी भी आती है। (इसे भी पढ़ें - पके केले से सेहत को फायदा)
कैसे बनाएं केले का हेयर पैक
अगर आपके बाल काफी डैमेज हैं, और बहुत अधिक झड़ते भी हैं तो आप ये हेयरपैक लगा सकती हैं। ये हेयरपैक इन समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ
Buhl, A. E., Waldon, D. J., Conrad, S. J., Mulholland, M. J., Shull, K. L., Kubicek, M. F. & Gadwood, R. C. (1992). Potassium channel conductance: a mechanism affecting hair growth both in vitro and in vivo. Journal of investigative dermatology, 98(3), 315-319.