... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 20, 2017 2:42 PM IST
ऑम्ब्रे से लेकर डेनिम हेयर और मल्टी-कलर्ड स्ट्रिक्स, हेयर कलर में विभिन्न ट्रेंड्स और स्टाइल्स ट्राई किए गए और ऐसी तकनीकों की संख्या भी अनगिनत है। यहां हम बता रहे हैं एक हेयर कलरिंग तकनीक के बारे में जो कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। इस तकनीक का नाम है- बैलेयाज(Balayage), स्टार सलोन्स, दिल्ली के सेलिब्रिटी हेयर एक्सपर्ट नील तलवार ने दी जानकारी इस खास तकनीक के बारे में।
फ्रेंच भाषा में बैलेयाज का अर्थ है-'रंग भरना'। यह कोलोराडो पैटर्न्स को रंगने की एक फ्री हैंड कलरिंग टेक्निक है। इसमें ज्यामितिय नियम नहीं फॉलो किए जाते, इसलिए यह प्राकृतिक और स्वाभाविक दिखता है। जड़ों में रंग गहरे होते हैं जो बालों के छोरों तक पहुंचते-पहुंचते काफी हल्के हो जाते हैं।
इस तकनीक में हर व्यक्ति की ज़रूरत के हिसाब से बदलाव किए जाते हैं। इसके अनोखे और लाजवाब परिणामों के अलावा एक और फायदा है। यह आपके बालों को चमकदार और स्वस्थ दर्शाता है। सैलून में जाने से पहले इन 10 बातों का रखें ध्यान
बैलेयाजिंग की तकनीक
बालों पर रंग लगाने के इस तरीके में अल्युमिनियम फॉइल या किसी और विशेष तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह एक फ्री-हैंड आर्ट है जिसकी पूरी प्रक्रिया में 3-4 घंटे लगते हैं। यही नहीं, इसके परिणाम हर बार अलग-अलग दिखायी देगें क्योंकि इस तकनीक में किसी विशेष डिज़ाइन या पैटर्न को फॉलो नहीं किया जाता। इस तकनीक का मकसद आपके बालों को नैचुरल लुक देना है। एक ही स्टाइलिस्ट द्वारा एक ही तकनीक से दो लोगों को बैलेयाज करने के बाद भी दोनों के बालों का रंग अलग दिखेगा। 4-6 सप्ताह के बाद रूट टच-अप की ज़रूरत पड़ सकती है लेकिन इसका असर 3-4 महीनों तक रहता ही है। यह साधारण हेयर कलरिंग या हाइलाइटिंग के मुकाबले ज़्यादा महंगा है लेकिन इसपर पैसे खर्च करके आपको निराशा नहीं होगी क्योंकि इसके परिणाम बेहतरीन होते हैं।
किसे करानी चाहिए?
यह तकनीक आपके बालों को एक नैचुरल इफेक्ट देती है और इसीलिए हर रंग और हर प्रकार के बालों पर यह अच्छा लगता है। लेकिन हो सकता है कि बहुत छोटे बालों पर आपको मनचाहा परिणाम न दिखे। इसी तरह आपके बालों का रंग घना काला या घना ब्राउन है तो आप हल्के रंगों से कलरिंग कराएं, वे बहुत ख़ूबसूरत दिखेंगे।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- Shutterstock.