बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से दूर करें वाइटहेड्स!

वाइटहेड्स का कोई खास इलाज है क्या?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English.

वैसे तो मुंहासे  के लिए अनेक प्रकार के घरेलू उपचार हैं लेकिन लोगों को वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स से छुटकारा देने वाली सामग्रियों के बारे में बहुत कम ही जानकारी है । इन दोनों से छुटकारा दिलाने वाली सामग्रियाँ तो एक हो सकती हैं लेकिन उनका अनुपात अलग-अलग होता है। ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स दोनों रोमछिद्रों के बंद हो जाने के कारण होते है। वाइटहेड्स अत्यधिक तेल, सेबम, डेड स्किन सेल्स और जीवाणु के कारण होता है। शायद आप यह नहीं जानते कि यह उम्र के किसी भी दौर में हो सकता है क्योंकि यह हार्मोनल बदलाव, मासिक चक्र, प्यूबर्टी, प्रेगनेंसी और मेनोपोज़ के अवस्था में होता है। वाइटहेड माथा या फोरहेड, नाक, गाल में आम तौर निकलते हैं जो सफ़ेद रंग का होता है और त्वचा के सतह के नीचे होता है।

अगर आप इसके लिए एक अच्छे घरेलू उपचार के खोज में हैं तो बेकिंग सोडाइसका जवाब है। बेकिंग सोडा त्वचा के नीचे जाकर रोमछिद्रों को खोलकर ऑयल, गंदगी और डेड स्किन सेल्स को साफ करने में मदद करता है। यह स्किन के pH लेवल को बैलेंस करने भी सहायता करता है।

विधि

• एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा में पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

• पेस्ट को वाइटहेड्स पर लगायें और कुछ ही मिनटों में धो लें।

• हफ़्ते में दो से तीन बार इसको कर सकते हैं।

मूल स्रोत- Baking soda paste for removal of whiteheads

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source