सिर्फ एक मिनट में बेकिंग सोडा से पाएं सिल्की और शाइनी बाल!

महंगे शैंपू और कंडीशनर से न बने काम, तो ट्राई करें ये नैचुरल उपाय।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

आपकी त्वचा और शरीर की तरह ही, आपके बालों को भी डीटॉक्स होने की ज़रूरत होती है। आपके बालों में धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन, मैल वगैरह जम जाते हैं, जो आपके बालों को रूखा और बेजान कर देता है। आप बालों को ठीक करने के लिए महंगे से महंगा शैंपू, कंडीशनर और सीरम जैसे हेयर केयर प्रॉडक्ट्स लगाते हैं। लेकिन मैं ट्राई करती हूं बेकिंग सोडा। जी हां, बेकिंग सोडा मेरे डल बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में मेरी मदद करता है। (बेकिंग सोडा के 4 सौंदर्य लाभ जानें)

क्या करता है बेकिंग सोडा?

बेकिंग सोडा अल्कालाइन होता है जिसका पीएच लेवल 9 होता है। इसलिए आपको लगता होगा कि बेकिंग सोडा उन केमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स जैसा ही है जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन ये सही नहीं है। दरअसल, जब बेकिंग सोडा को दूसरी चीज़ों जैसे पानी, सेब का सिरका या आपका कंडीशनर के साथ मिलाया जाता है तो ये आपके बालों को शाइनी और सिल्की बनाते हैं। कॉलेज के दिनों में जब ट्रैकिंग या आउटडोर एक्टिविटीज़ के दौरान मेरे बाल रूखे बेजान हो जाते थे तो मैं ये तरीका अपनाती थी।

मेरे बाल सॉफ्ट, सिल्की और स्मूद टाइप नहीं है। मेरे बाल कर्ली और ड्राई हैं, जो बाहर रहने या डांस सेशन वगैरह के बाद ऑयली हो जाते हैं। मैंने बालों पर बहुत से शैंपू और कंडीशनर ट्राई किये लेकिन वो स्मूद सिल्की नहीं हुए। फिर मैंने अपने बालों के लिए कोई नैचुरल उपाय अपनाने की सोची। एक दोस्त की सलाह पर मैंने बालों पर बेकिंग सोडा और पानी का ये मिक्स ट्राई किया। उसके बाल भी मेरी ही तरह थे।और ज़रा सोचिये, इसके लिए आपको सिर्फ एक मिनट का वक्त ही लगता है!

कैसे करें बेकिंग सोडा इस्तेमाल?

  • एक मग पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इससे बालों को जड़ से लेकर नीचे तक धो लें। अब बालों को थोड़ा मसाज करें और ठंडे पानी से बाल धोएं। बालों को अपने आप सूखने दें, फिर देखें आपके बालों की चमक कितनी बढ़ जाएगी।

  • अपने कंडीशनर में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। बालों को शैंपू से धोने के बाद इसे लगा लें, और बाल पानी से धो लें।

मैं महंगे सलून ट्रीटमेंट को अफोर्ड नहीं कर सकती, इसलिए इस नैचुरल तरीके को अपनाती हूं। हालांकि आपके बालों पर निर्भर करेगा कि ये तरीका आपको मेरे जैसे रिज़ल्ट्स देगा या नहीं। आपके बालों में इससे कोई नुकसान तो  नहीं हो रहा है न, इस बात की जांच करके ही इस चीज को ट्राई करें।

मूल स्रोत – Baking soda for black, shiny and silky hair in minutes!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source