... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
कई बार खून में गन्दगी होने के कारण भी मुहांसे निकलने लगते हैं। इसलिए मुहांसों की रोकथाम के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप ब्लड प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। शरीर के खून को टोक्सिन और गंदगी से बचाना बहुत ज़रूरी होता है। बाज़ार में कई तरह के ब्लड प्यूरीफायर उपलब्ध हैं लेकिन आप इसकी बजाय आयुर्वेदिक प्यूरीफायर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कैराली आयुर्वेदिक ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. गीता रमेश यहाँ ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रही हैं जो आपके खून को नैचुरली शुद्ध रखने में मदद करते हैं और आपको एकजिमा, डर्मेटाइटिस और कई अन्य तरह की त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाते हैं। पढ़ें: गर्मियों में ऑयली स्किन की ऐसे करें देखभाल
हरी सब्जियां : हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही खून को साफ़ करने में मदद करती हैं। ब्रोकली, गाजर, चुकंदर, मूली और पालक जैसे हरी सब्जियों में ऐसे कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो लीवर को ब्लड डीटोक्सीफाई करने में मदद करते हैं और ब्लड के लिए क्लेजिंग एजेंट की तरह काम करते हैं।
फल: संतरे, रसभरी, सेब, एवोकाडो ,कीवी, अंगूर और अनार जैसे फल ब्लड प्यूरीफाई एजेंट की तरह काम करते हैं और इनके नियमित सेवन से आप स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से बच जाते हैं। इन फलों को नियमित रूप से खाने से आपके चेहरे पर चमक भी आ जाती है।
हर्बल चाय: आप जब चाय में कुछ आयुर्वेदिक औषधियां मिला देते हैं तो ये भी ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करने लगती है। चाय में अदरक, लौंग, पेपरमिंट जैसी चीजों को मिलाकर आप आसानी से मुहांसे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
हर्ब्स: करंजा, हल्दी, बबूल और अलसी के बीज जैसी औषधियां भी ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करती हैं और इनके नियमित सेवन से आप आसानी से मुहांसों और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। दूर्वा घास का गुनगुने पानी के साथ बनाया हुआ मिश्रण भी खून को साफ़ करने का एक असरदार उपचार है।
चित्र स्रोत: Shutterstock