... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो क्लीजनिंग, टोनिंग के अलावा भी आपको उसका बहुत ख्याल रखना चाहिये। लेकिन शायद आपको यह पता नहीं है कि आपकी कई आदतें ही आपकी स्किन को ख़राब कर रही हैं। हम यहाँ ऐसी 5 मुख्य गलतियों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी त्वचा के लिये नुकसानदायक हैं।
फ्रेग्नेंस वाले उत्पादों का इस्तेमाल: डॉ किरण लोहिया बतातीं हैं कि ज्यादा सुगंध वाले उत्पादों के इस्तेमाल से आपकी स्किन पर एलर्जी हो सकती है। इसलिये कोशिश करें ऐसे उत्पादों को इस्तेमाल करने की जिनमें महक कम हो। इसके अलावा किसी भी उत्पाद को इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट ज़रूर कर लें जिससे आपको यह पता चल जायेगा कि यह आपके लिये सही है या नहीं।
सनस्क्रीन न लगाना : यूवी किरणें आपकी त्वचा के लिये बहुत हानिकारक होती हैं। इसलिए कभी भी घर से बाहर धूप में निकलने से पहले अपने नाक की टिप पर, आंखों के नीचे, लिप्स के चारो तरफ और हेयरलाइन के पास सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
मॉश्चराइज़र का प्रयोग न करना : हालांकि सेंसिटिव स्किन के लिये मॉश्चराइज़र खोजना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मॉश्चराइज़र ही न लगायें। ब्यूटी एक्सपर्ट शैलजा राव बतातीं हैं कि आपको ऐसे उत्पादों का चुनाव करना चाहिये जिसमें हाइपोएलरजेनिक(hypoallergenic) लिखा हो। ऐसे उत्पादों को कभी न खरीदें जिसमें अल्कोहल या सलफेट हो। इनकी बजाय आप माइल्ड ऑयल से बने हुए किसी मॉश्चराइज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गलत टोनर का इस्तेमाल: डॉ शैलजा बताती हैं कि ऐसे टोनर का इस्तेमाल करना जिसमें एस्ट्रीजेंट या अल्कोहल हो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिये टोनर खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें कि उसमें इस तरह की कोई चीज न हो।
ज़रूरत से ज्यादा स्क्रब: अधिकतर लोगों की यह आदत होती है कि वे अपनी स्किन को बहुत ज्यादा स्क्रब करते हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन से धूल और गन्दगी के साथ नेचुरल ऑयल भी निकल जाते हैं जिससे बाद में चलकर रैशेज पड़ जाते हैं। इसलिए आगे से ध्यान रखें कि आराम से स्क्रब करें और एक हफ्ते में दो बार से ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल न करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock