क्या प्यूबिक हिस्से के लिए हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल सुरक्षित है?

प्यूबिक हेयर रिमूव करने के लिए क्रीम का इस्तेमाल पड़ सकता है महंगा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

महिलाएं अपने शरीर से आवंछित बालों को हटाने के लिए अधिकतर हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। इस तरह की क्रीम वैक्सिंग या थ्रेडिंग के साथ आती हैं। डर्मटालोजिस्ट डॉक्टर शेफाली के अनुसार, बेशक हाथ और पैरों से बाल हटाने के लिए इसका इस्तेमाल सही हो सकता है लेकिन जब बात बॉडी के सेंसिटिव पार्ट्स होती है, तो आपको अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होती है। पढ़ें- चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का एक प्राकृतिक तरीका

क्या इस तरह की क्रीम प्यूबिक हेयर के लिए सुरक्षित होती हैं?

शेफाली के अनुसार, इस तरह की क्रीम प्यूबिक हेयर रिमूव करने के लिए सही नहीं होती हैं। इससे स्किन एलर्जी, इस हिस्से में पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। हालांकि लोग इस तरह की क्रीम पसंद करते हैं क्योंकि ये हेयर रिमूव करने के लिए आसान और दर्द रहित होती हैं।

हेयर रिमूव करते समय किन बातों का रखें ख्याल?

सबसे पहले आप उस हिस्से को अच्छी तरह साफ कर लें, जहां हेयर रिमूवल क्रीम का इसेमाल करना चाहते हैं। प्यूबिक हिस्से के लिए अलग क्रीम आती हैं जबकि हाथ और पैरों के लिए अलग होती है। क्रीम लगाने से पहले आप स्नान कर लें। क्रीम लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। इससे आपको किसी भी तरह की होने वाली एलर्जी और साइड इफ़ेक्ट का पता चल जाएगा।

हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल प्यूबिक हिस्से के लिए सही है?

प्यूबिक एरिया काफी सेंसिटिव होता है इसलिए इस हिस्से में कालापन और एलर्जी की संभावना है।

इससे स्किन को क्या नुकसान है?

इससे एलर्जी, इन्फेक्शन, सूजन और पिगमेंटेशन के अलावा अन्य साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं।

ऐसी क्रीम लेने से पहले किन बातों को ध्यान रखें?

इस तरह के क्रीम लेने से पहले इस सुगंध की पहचान कर लें, हो सकता है आपको उनमें से किसी एक से एलर्जी हो। अगर आप किसी एलर्जी से पीड़ित हैं, तो इसे लेने से पहले अच्छी तरह जांच ले।

आपको इस तरह की क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले स्किन स्पेशलिस्ट से एक बार सलाह ज़रूर लेनी चाहिए। इसके अलावा बॉडी हेयर रिमूवल क्रीम को प्यूबिक हिस्से में लगाने से बचें। आपके लिए किस तरह की क्रीम सही होगी, इस बात को जानने के लिए चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source