पैरों को ज्यादा कोमल और खूबसूरत बनाने के लिए करवाएं चॉकलेट पेडिक्योर

Chocolate pedicure न सिर्फ आपके पैरों को सुन्दर और मुलायम बनाते हैं बल्कि ये पैरों की त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

पैरों की सुन्दरता से किसी भी लड़की की खूबसूरती और बढ़ जाती है, और हर लड़की के लिए यह बहुत ज़रूरी है की वे अपने पैरों की साफ़ सफाई और सुन्दरता का ध्यान रखें। वैसे देखा जाए तो पैरों की सुन्दरता के लिए पेडिक्योर करवाना आजकल काफी चलन में है। अगर आप पेडिक्योर के पारंपरिक तरीकों से बोर हो गयी हैं तो इस बार चॉकलेट पेडिक्योर करवायें। ब्यूटी एक्सपर्ट नैन्सी कपूर बता रहीं हैं कि चॉकलेट पेडिक्योर करवाना आपके लिये कितना फायदेमंद है। पढ़ें: फिश पेडिक्योर से पहले ज़रूर जान लें ये बातेें

चॉकलेट पेडिक्योर कैसे किया जाता है : इस पेडिक्योर की शुरुवात में आपके पैरों को गर्म पिघले हुए चॉकलेट से धुला जाता है फिर कोकोआ स्क्रब की मदद से एक्सफोलिएट किया जाता है। स्क्रब करने से रुखी और बेजान त्वचा पूरी तरह हट जाती है और आपके पैरों से डेजर्ट जैसी खुशबू आने लगती है। इसके बाद आपके पैरों को चॉकलेट मास्क से ढँक दिया जाता है। चॉकलेट मास्क बिलकुल माश्चराइजर की तरह काम करता है और इससे आने वाली चॉकलेटी महक आपके मूड को तुरंत अच्छा कर देती है और स्ट्रेस को मिनटों में दूर भगा देती है। इसके बाद कोकोआ बटर युक्त माश्चराइजर से आपके पैरों की मसाज की जाती है और उसके बाद नाखूनों को कलर किया जाता है।

फायदे: चॉकलेट में पाए जाना वाला कोकोआ हमारी त्वचा के लिये बहुत सही होता है। गर्मियों में तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि चॉकलेट में पाए जाने वाले फ्लावोनोइड हानिकारक यूवी किरणों को अवशोषित कर लेते हैं और आपकी त्वचा को नुकसान से बचाते हैं। इनके अलावा चॉकलेट आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ा देता है  और ये एक बेहतरीन माश्चराइजर की तरह काम करता है जो आपके पैरों की नमी और खूबसूरती को बरक़रार रखते हैं। इसलिए अगली बार जब सैलून में पेडिक्योर करवाने जाये तो इस ख़ास चॉकलेट पेडिक्योर को ज़रूर आजमायें।

चित्र स्रोत : Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source