... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
कान फिल्म फेस्टिवल में एक ऐसा चेहरा हर साल नज़र आता है, जिसका हम सबको इंतज़ार रहता है। ऐश्वर्या राय बच्चन जब कान में अपने जलवे बिखेरती हैं तो करोड़ों भारतीय का दिल खुश हो जाता है। देसी-विदेशी मीडिया ऐश्वर्या को एक बार अपने कैमरे में कैद करने का घंटों इंतज़ार करता है। हालांकि कई बार ऐश्वर्या की ड्रेस को लेकर मीडिया और फैन काफी निराश हुए हैं, लेकिन फिर भी उनके मेकअप की वाहवाही हर बार ही होती है। लेकिन इस साल ऐश्वर्या ने मेकअप में कुछ ऐसा कर डाला है जिसने हम सबको चौंका दिया।
ऐश्वर्या 2016 के कान फिल्म फेस्टिवल में पर्पल (lilac/purple) लिप्सटिक में नज़र आई। इस लिप्सटिक में वो कुछ ऐसी दिख रही हैं –
Joey : Ichiban lipstick for men! #Aishwarya#FRIENDSpic.twitter.com/3mpJEeS5xu
— Delhi Buoy (@FakeUpSid) May 15, 2016
और ये ट्वीट कहता है कि वो कुछ ऐसी दिख रही हैं –

और बस इसी बात पर हम हैरान हैं। ऐश, क्या आप कोई नया मेकअप और फैशन ट्रेंन शुरू करने जा रही हैं? या ये कोई एक्सपेरिमेंट था, जो बहुत बहुत खराब निकला?
हम सब चाहते हैं कि कान फिल्म फेस्टिवल में इंडिया की तरह से जो सेलेब्रिटी जाए, वो फैशन के नए मुकाम को छुए। लेकिन इस तरह? नहीं। सॉरी ऐश्वर्या, आपने हमें बहुत निराश किया है। आपके फैन्स जो आपको स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार करते हैं, उन्हें आप पर्पल लिप्सटिक में बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही। उम्मीद है, अगली बार ऐसा कुछ ट्राई करने से पहले आप एक बार अपने फैन्स की उम्मीदों के बारे में भी सोचेंगी।
चित्र स्रोत - YouTube/ Taylor Jackson
GIF स्रोत - MakeAGif