... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Saffron or kesar: Saffron possesses active components that have proven therapeutic in medicines as it is antiseptic, antidepressant, anti- oxidant and digestive in nature.
Read this in English.
केसर का इस्तेमाल तो सदियों से राजघराने की रसोई में किया जाता रहा है। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि केसर के इस्तेमाल से सौन्दर्य को भी निखारा जा सकता है। केसर का सौन्दर्य के क्षेत्र में शुद्धिकरण और एन्टीबैक्टिरीयल का गुण अतुलनीय होता है। यह स्किन टोन को हल्का करता है। लेकिन आजकल केसर बहुत मंहगा हो गया है, इसके कारण फेस पैक में इसका इस्तेमाल किफ़ायत से किया जाता है।अगर आपके लिए केसर खरीदना मुश्किल है तो आप हर्बल क्रीम और लोशन जिसमें केसर का इस्तेमाल किया जाता है उसको ट्राइ कर सकते है। चलिये जानते हैं यह कैसे स्किन को फायदा पहुँचाता है-
ग्लोइंग स्किन के लिए- रूखी और बेजान त्वचा की खोई हुई रौनक को लौटाने में केसर और शहद का पैक असरदार रूप में काम करता है। एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें और उसमें केसर के कुछ धागे डालकर अच्छी तरह से मिलाकर फेस पैक बना लें। शहद का हाइड्रेटिंग गुण और केसर का उपचारात्मक या हीलिंग गुण स्किन के ब्लड-सरकुलेशन को बेहतर बनाकर स्किन की खोई हुई रौनक को लौटाता है।
स्किन में ब्राइटनेस लाने के लिए- दूध में केसर के कुछ धागे आधा घंटे तक भिगोकर रखें, जब तक कि दूध का रंग बदल नहीं जाये। इसमें एक चम्मच चंदन का पावडर डालकर पैक बना लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगायें। 15-20 मिनट तक रखने के बाद पानी से चेहरे को धो लें। नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल करने पर स्किन में अलग ही ब्राइटनेस आ जाता है।
टैन मिटाने के लिए- मलाई में रात भर केसर के कुछ धागे भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह उंगलियों से इसको ब्लेंड कर लें और टैन वाले जगह पर लगायें। इससे टैन धीरे-धीरे मिटने लगता है साथ ही स्किन में ग्लो आ जाता है।
स्किन को टोन-अप करने के लिए- टोनरका काम होता है स्किन को क्लीन करना। अगर आप नैचरल तरीका अपनाना चाहते हैं तो गुलाब जल में केसर के कुछ धागे मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इस मिश्रण में केसर का रंग आ जाने के बाद उसमें रूई के गोले को भिगोकर चेहरे पर लगायें। कई महिलायें केसर के धागे गर्म नहाने के पानी में डाल देते हैं और नहाते हैं। इससे स्किन देर तक ग्लो करता है खिली-खिली त्वचा मिलती है।
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए- अगर आपके चेहरे पर बार-बार मुंहासे आते हैं तो केसर और तुलसी के कुछ पत्ते पिस ले। और इस पेस्ट को
मुंहासों पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। इसका एन्टीबैक्टिरीयल गुण इन्फेक्शन को कम करके मुंहासों का आना कम करता है।
केसर को कैसे स्टोर करेंगे
केसर बहुत महंगा होने के कारण इसको अच्छी तरह से स्टोर करना बहुत ज़रूरी होता है। इसको हवाबंद जार में रखकर ठंडा और अंधकार जगह पर रख दें ताकि इसको नमी और प्रकाश से बचाया जा सके। अगर इसको सही तरह से रखा गया तो कई सालों के बाद भी यह ठीक रहता है।
केसर का सही पहचान कैसे करेंगे
शुद्ध और असली केसर की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि वेन्डर लो क्वालिटी केसर में रंग मिलाकर बेचते हैं। याद रखें कि असली केसर का रंग गाढ़ा लाल और टिप नारंगी रंग का होता है।
दूसरी तरह भी आप इसकी पहचान कर सकते हैं, केसर को पानी में भिगोकर रखें।असली केसर को रंग और महक छोड़ने में कम-से-कम पंद्रह मिनट समय लगता है जबकि नकली केसर तुरन्त रंग छोड़ने लगता है लेकिन महक नहीं निकलता है।
मूल स्रोत- Baking soda paste for removal of whiteheads
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।