बालों के बढ़ने से जुड़े ये अजीबोगरीब 5 टोटके के बारे में जानें!

क्या आप भी बालों के तेज़ी से बढ़ने को लेकर इस तरह की ग़लतफ़हमी का शिकार हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

लंबे चमकदार बाल हमेशा से सुंदरता का प्रतीक रहे हैं। कई लोग अपने छोटे बालों को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए कई बार वो दूसरे लोगों द्वारा दिए गए गलत सुझावों पर भी यकीन कर लेते हैं। हालांकि इन सुझावों का नतीजा गलत हो सकता है। स्‍ट्रेट, कलर और ब्‍लीच कराने के बाद बालों को बढ़ना रुक जाता है। क्‍या यह सच है? आइए बालों की लंबाई से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथक और उनके सच को जानते हैं। पढ़ें- बालों का झड़ना और डैंड्रफ रोकने के लिए मेथी के 4 इस्तेमाल

मिथक 1

एक उम्र के बाद बालों का बढ़ना थम जाता है

क्‍या है सच- ये तथ्‍य गलत है कि आपके बाल केवल किशोर अवस्‍था में ही बढ़ते हैं। बालों को बढ़ना बंद हो जाने का कोई विशेष समय नहीं है। आपके बाल कितने बढ़ेगें ये जीन से निर्धारित होता है। बालों का विकास तीन चरण में होता है। ये तीन चरण हैं- ऐनाजेन, केटाजन और टेलोजन। एनाजेन के फेज़ में बालों की अधिकतम लंबाई बढ़ती है। केटाजन फेज़ में बाल धीमी गति से बढ़ते हैं। ये फेज़ दो से तीन हफ्ते तक रहता है। ऐसे में आपको ये लगने लगता है कि आपके बालों को विकास थम गया है। हालांकि कुछ लोगों के बाल इस अवधि में बढ़ सकते हैं। टेलोजन फेज़ में बालों का विकास पूरी तरह थम जाता है। ये फेज़ कम से कम 3 महीने तक रहता है। इसके बाद आपके बाल फिर से बढ़ सकते हैं, लेकिन ये आपकी जीन पर निर्भर करता है। लेकिन जैसे ही ऐनाजेन फेज़ शुरु होता है बालों का विकास फिर शुरु हो जाता है।

मिथक 2

ट्रिमिंग से बाल तेजी से बढ़ते हैं

क्‍या है सच- ये तथ्‍य गलत है। बाल जड़ से बढ़ते हैं, तो ये कैसे संभव हो सकता है कि कटिंग से बाल बढ़ेंगे। हालांकि ट्रिमिंग अच्‍छा सुझाव है, इसमें बाल जड़ों से काटे जाते हैं। हालांकि इस बात का कई विशेषज्ञ समर्थन करते हैं कि ट्रिमिंग से काफी हद तक बाल विकसित हो सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि कितनी बार ट्रिम करानी चाहिए। आमतौर पर प्रतिमाह 1/4 इंच बाल बढ़ते हैं। 6 से 10 हफ्ते में ट्रिम करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिथक 3

सोने से पहले सौ बार कंघी करने से बाल तेजी से बढ़ते हैं

क्‍या है सच- दरअसल इस कहावत ने विक्टोरियन युग में जन्म लिया। बालों में कंघी करने से बाल मजबूत और चमकदार नहीं बनते बल्कि इसका उद्देश्‍य बालों से जूं से छुटकारा पाना हो सकता है। ज्‍यादा कंघी करने से बालों को नुकसान हो सकता है। मुंबई स्थित हिंदुजा अस्‍पताल में डर्मटालोजिस्ट डॉक्‍टर नीना मंदनानी के अनुसार, पराबैंगनी किरणों, अत्यधिक गीला होना, कठोर रासायनिक प्रक्रियाओं को दोहराना, गर्म कंघी, झटका से सुखाने आदि से बालों को नुकसान हो सकता है।

मिथक 4

बालों को लंबा करने के लिए रोजाना तेल लगाना चाहिए

क्‍या है सच- बालों पर रोजाना तेल लगाने से उनमें बाहरी चमक आ सकती है लेकिन इससे उनकी लंबाई पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन हफ्ते में एक बार सिर की मालिश करने से ब्‍लड सर्कुलेशन सही रहता है और ग्रंथियों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है। इससे बालों में सुधार में भी मदद मिलती है। सिर की मालिश से तनाव कम करने में मदद मिलती है। अध्‍ययन के अनुसार, मालिश से बालों की उम्र बढ़ती है। ध्‍यान रहे कि बालों में तेल को लंबे समय तक ना छोड़ें। इससे सिर के छिद्र बंद हो सकते हैं और बालों का झड़ना शुरु हो सकता है।

मिथक 5

कुछ चीजें खाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं

क्‍या है सच- यह तथ्‍य गलत है। आप खाने की चीजों से अपने बालों का तेजी से विकास नहीं कर सकते हैं। लेकिन, प्रोटीन, ओमेगा 3, ओमेगा -6, जिंक, विटामिन ए, डी, ई से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने ने अपने बालों को टूटने और उन्‍हें नुकसान होने से ज़रूर बचा सकते हैं। अध्‍ययनों के अनुसार, जिंक और बायोटिन की कमी के कारण बाल झड़ सकते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: 

  1. Duverger O, Morasso MI. To grow or not to grow: Hair morphogenesis and human genetic hair disorders. Seminars in cell & developmental biology. 2014;0:22-33. doi:10.1016/j.semcdb.2013.12.006

  1. Madnani, Nina, and Kaleem Khan. ‘Hair Cosmetics’. Indian Journal of Dermatology, Venereology, and Leprology. 2013:79(5): 654 -667.

  1. Liu N, Wang L-H, Guo L-L, et al. Chronic Restraint Stress Inhibits Hair Growth via Substance P Mediated by Reactive Oxygen Species in Mice. Brandner JM, ed. PLoS ONE. 2013;8(4):e61574. doi:10.1371/journal.pone.0061574.
  2. Glynis A. A Double-blind, Placebo-controlled Study Evaluating the Efficacy of an Oral Supplement in Women with Self-perceived Thinning Hair. The Journal of Clinical and Aesthetic Dermatology. 2012;5(11):28-34.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source