... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Suneeta R Saraswat | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
Dandruff: Castor oil has antibacterial and antifungal properties that help get rid of the infection and also prevent dandruff from reappearing. Massage your scalp once a week with a 1:1 mixture of warm castor, coconut and sesame oil. Keep it overnight and wash it off the next morning.
Read this in English.
रूसी की समस्या एक ऐसी समस्या है जो न सिर्फ आपको शर्मिंदगी का एहसास कराता है बल्कि पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेता है। वैसे तो बाजार में बहुत सारे शैंपू और दवाईयाँ मिल जायेंगी जो इससे कुछ हद तक राहत दिलाने में सफल भी होंगी। अगर आपको घर पर ही कुछ ऐसे चीजें मिल जायें जो आसानी से आपको इस समस्या से राहत दिला दे तो इससे अच्छा दूसरा कुछ होगा ही नहीं-
1. दही --अपने अम्लीय (acidic) और कंडीशनिंग गुणों के कारण दही रूसी से लड़ने में मदद करता है।
विधि- ज़रूरत के अनुसार दही लेकर उसको दो दिनों के लिए खट्टा होने के लिए रख दें। अब उसे अपने सिर पर एक घंटे तक लगा कर रखें। इसके बाद सौम्य (माइल्ड ) शैम्पू से धो लें। ऐसा कम से कम हफ़्ते में दो बार करें।
2. हिना -- सदियों से हिना को बालों में नियमित रूप से लगाया जाता रहा है । हिना रूसी को कम करने में असरदार रूप से काम करता है। यह कंडिशनिंग और औषधि के रूप में भी काम करता है।
3. एलो वेरा जेल -- इसमें कीटाणु नाशक ,फंगस विरोधी तत्वों के साथ-साथ उपचार के गुण पाए जाते हैं।
विधि- ताज़े एलो वेरा जेल को सिर पर लगाने से भी रूसी को दूर रखा जा सकता है। इस जैल को 30 मिनट तक सिर पर लगा कर रखें। उसके बाद एलो वेरा युक्त शैम्पू से धो लें।
4.मेथी -- मेथी एक ऐसी हर्ब है जो आसानी से रसोई घर में मिल जाता है। इसमें फंगस विरोधी और सिर को ठंडक देने वाले गुण पाये जाते हैं।
विधि- मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोएं ,इसका पेस्ट बना कर 30 से 40 मिनट तक सिर पर लगा रहने दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें।
5.बेसन -- बेसन एक असरदार सफ़ाई करने वाला पदार्थ है। ये गंदगी को साफ़ करता है और रूसी से छुटकारा दिलाने में माहिर है।
विधि- बेसन को दही में मिला कर सिर पर लगाने के आधे घंटे के बाद पानी से धो लें।
6. सेब -- ये एक कहावत भी है की रोज़ाना एक सेब खाएं और डॉक्टर से दूर रहें। सेब का प्रयोग आपको रुसी से भी छुटकारा दिला सकता है। सेब में फफूंदी, सूजन ,और जलन विरोधी तत्व पाए जाते हैं।
विधि- सेब और संतरे को बराबर मात्रा में लेकर पेस्ट तैयार करें और अपने सिर पर लगा लें। आधे घंटे के बाद पानी से धो लें। उसके बाद माइल्ड शैम्पू से भी धो सकते हैं।
7. नीम की पत्तियाँ -- नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले गुणों जैसे कीटाणु नाशक ,एंटी फंगल ,रोगाणु रोधक सूजन और जलन विरोधी तत्वों के कारण ये बेहद असरदार तरीके से रूसी को नियंत्रित कर पाता है।
विधि- नीम की पत्तियों को पानी में उबालें ,इस पानी को बाल धोने में इस्तेमाल करें।
8. तुलसी -- युगों से तुलसी को इसके के आरोग्य गुणों के कारण उपयोग में लाया जाता रहा है।
विधि- तुलसी की पत्तियों और आंवला पावडर को पानी में मिक्स करके पेस्ट बना लें सिर पर इस पेस्ट से मसाज़ करें। आधे घंटे तक लगा रहने दें। बाद में पानी से धो दें।
9. नींबू का रस -- आपका गर्मियों का पसंदीदा पेय नींबू का रस डैन्ड्रफ़ को खत्म करने के काम भी आता है। नींबू का एसिड रूसी को रगड़ कर साफ़ कर देता है।
विधि- एक बड़ा चम्मच नींबू के रस को पानी में मिलाएं। बाल धोने के बाद आखिर में इस पानी को सिर पर डालें।
10. अदरक और चुकंदर -- स्वादिष्ट भोजन में इस्तेमाल होने वाले ये दोनों पदार्थ अपने विशेष गुणों के कारण आपके बालों में भी चमत्कार कर सकते हैं।
विधि- अदरक और चुकंदर का पेस्ट बनायें। रोज़ रात को इस पेस्ट को सिर पर मलें। सुबह पानी से धो दें। 4-5 दिनों में रूसी को कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी।
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।