सुंदर लोग पल में चुरा लेते हैं दिल, जानें वैज्ञानिक कारण

खूबसूरती दिल को परम आनंद की अनुभूति देती है, जिसके बाद नहीं रहता अपना भी ख्‍याल।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 22, 2018 4:38 PM IST

यह न प्‍यार का उलाहना है और न ही कोई कहावत, बल्कि अब तो वैज्ञानिकों ने भी वि峣ఀभि‍न्‍न शोधों से यह साबित कर दिया है कि सुंदर लोग एक पल में ही दिल चुरा लेते हैं। सुंदरता पर फि‍दा होने में एक क्षण से ज्‍यादा समय नहीं लगता।

मनोवैज्ञानिकों ने खोजा वह खास क्षण

शोध में शामिल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के प्रोफेसर डेनिस पेली कहते हैं कि जब इंसान को अपने पहले प्यार का पहला दीदार होता है तो वह सब कुछ भूल जाता है। वह कहते हैं कि इस पल व्यक्ति अपने मुंह में पड़ी उसकी पसंदीदा टॉफी के सुख को भुलाकर अपने प्यार की ओर ध्यान लगा लेता है। यह सुंदरता ही होती है, जिसे देखकर पहली ही नजर में हम अपना दिल दे बैठते हैं।

एक सेकेंड का समय

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिकों ने एक शोध में पाया कि सुंदरता को महसूस करने में सिर्फ एक सेकेंड का समय लगता है। हालांकि पहले के शोध में कहा जाता था कि इसे मापना संभव नहीं है। इसमें बताया गया था कि जब कुछ सुंदर दिखाई देता है तो इससे तीव्र आनंद का अनुभव होता है। डेनिश पेली ने बताया कि सुंदरता को देखने के बाद आप अपनी पंसदीदा वस्तु को भी भूल जाते हैं।

यह भी पढ़ें - केयरिंग होती हैं बड़ी उम्र की पार्टनर

विशेष प्रकार की खुशी

यह शोध करेंट बॉयोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि सुंदरता को कैसे मापते हैं। साथ ही यह दिन प्रतिदिन के जीवन में हमारे कार्यों को कैसे प्रभावित करती है। डेनिश ने बताया कि लंबे समय से दार्शनिकों का मानना है कि सुंदरता की भावना एक विशेष प्रकार की खुशी मिलती है। उन्होंने बताया कि शोध के विश्लेषण से पता चलता है कि सुंदरता की भावना से परम आनंद की आनुभूति होती है, लेकिन विशेष कुछ नहीं।

यह भी पढ़ें - अपनाएंगी ये टिप्‍स, तो चांद सा निखर जाएगा चेहरा

शोध का विश्लेषण

पहली नजर के प्यार के विश्लेषण के लिए 2500 साल पुराने लेखों और शोध पत्रों का विश्लेषण किया गया। इसमें ग्रीस के दार्शनिक प्लेटो से लेकर 18वी सदी के जर्मन दार्शनिक अलेक्जेंडर बामगार्टन, 19वीं सदी के नाट्य लेखक ऑस्कर वाइल्ड और मनोवैज्ञानी गुस्तोव फेचनर समेत तंत्रिका विज्ञान के लेख और शोध पत्र शामिल हैं।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.