Beard Hacks: हल्‍की दाढ़ी को इस तरह दिखाएं हैवी और घना, नहींं पड़ेगी सैलून जाने की जरूरत

अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपनी दाढ़ी की सही तरह से देखभाल करते हैं लेकिन उनकी ग्रोथ बढ़ती नहीं है या दाढ़ी हल्की दिखती है तो आज हम आपको कुछ बीयर्ड हैक्स (Beard Hacks) बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 17, 2021 4:01 PM IST

आजकल अगर किसी पुरुष की दाढ़ी की ग्रोथ (Beard Growth) अच्छी खासी है तो वो वाकई खुशी की खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ते प्रदूषण, अनहेल्दी आदतें, जीन्स और गलत ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स की वजह से पुरुषों को दाढ़ी की ग्रोथ बढ़ाने में दिक्कत होती है। और अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपनी दाढ़ी की सही तरह से देखभाल करते हैं लेकिन उनकी ग्रोथ बढ़ती नहीं है या दाढ़ी हल्की दिखती है तो आज हम आपको कुछ बीयर्ड हैक्स (Beard Hacks) बता रहे हैं। ये हैक्स आपकी दाढ़ी को घना और हेवी दिखाने में मदद करेंगे।

बार-बार फेशियल हेयर को गीला न करें

जब आप अपना चेहरा धोते हैं तो आपकी दाढ़ी गालों से चिपक जाती है जिससे वह हल्की दिख सकती है। जब भी अपना चेहरा धोएं तो सीधा चेहरे पर पानी डालने के बजाय किसी स्पॉंज या लूफ में पानी लेकर अपने चेहरे को गीला करें। अब स्पॉन्ज में फेस वॉश लेकर अपने गाल, नाक, माथे और ब्रोज को हल्का हल्का रगड़ें। इस बात का ध्यान रखें कि साबुन आपकी दाढ़ी के अंदर न जा पाए। अब कोई सूती कपड़ा लें और अपने चेहरे को पोछें। इस प्रोसेस को 2 से 3 बार करें। क्योंकि एक बार में साबुन निकलता नहीं है। दाढ़ी के बालों को टूटने से बचाने के लिए यह तरीका सबसे बेस्ट है।

दाढ़ी के घुंघराले बालों को ऐसे करें सही

दाढ़ी के बाल अक्सर साइडों से अंदर की ओर मुड़ जाते हैं, जिन्हें सही कराने के लिए लड़को को सैलून जाना पड़ता है। घर में इसे सही और सीधा करने के​ लिए इस बात का ध्यान रखें कि जब आप नहा कर आएं तो तौलिये की मदद से अपनी दाढ़ी को नीचे से ऊपर की ओर रब करें। अब हल्का सा ऑयल लगाकर कंघी की मदद से दाढ़ी को नीचे की ओर कॉम्ब करें। इससे आपके बाल दिनभर सीधे भी रहेंगे और हैवी भी दिखेंगे।

पैची या धब्बेदार दाढ़ी को दिखाएं हैवी

शावर के ठीक बाद, अपनी दाढ़ी को पैक करने के लिए कंघी का उपयोग करें। क्योंकि दाढ़ी गीली है इसलिए इसे सूखाने के लिए 1-2 बार टॉवल से दबाएं। अब दाढ़ी पर थोड़ा सा तेल लगाएं। ब्लो ड्रायर और एक गोल ब्रश लें। याद रखें कि ग्रोथ लंबी होने पर भी दाढ़ी को ब्लो-ड्राई की जरूरत पड़ती है। क्योंकि आप दाढ़ी का वॉल्यूम हैवी दिखाना चाहते हैं इसलिए दाढ़ी को बाएं से दाएं और बाएं से दाएं ब्रश करें। जब आपको वॉल्यूम सही लगने लगे तो बीयर्ड पर हल्का ब्रश करें और इसे सेट करने के लिए बीयर्ड वैक्स लगाएं।