आपकी मेकअप किट में तो नहीं रखा यह जहर, हो जाएं सावधान !  

अगर आप इसका दस से बारह बार इस्‍तेमाल करते हैं तो आपकी किडनी और लीवर भी खराब हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : October 11, 2018 2:46 PM IST

वह कौन सी चीज हैं जो हर महिला की मेकअप किट का जरूरी हिस्‍सा है और जिसके बिना अधूरा रह जाता है हर महिला का श्रृंगार! जी हां, हम बात कर रहे हैं लिप्स्टिक की। हल्‍का या डार्क आप जैसा भी मेकअप करें, लिप्स्टिक का इस्‍तेमाल तो जरूर करती होंगी। पर क्‍या आप जानती हैं कि यही लिप्स्टिक असल में आपका मेकअप किट में रखा जहर है।

यह भी पढ़ें - पहली बार करवा रहे हैं हेयर कलर, तो इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

नु्कसानदायक है लेड

लिपस्टिक को चमकदार और लबें समय तक बनाये रखने के लिये इसमें लेड नामक तत्व मिलाया जाता है। जिसे सीसा के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप दिन भर में 10 से 12 बार लिप्स्टिक अप्लाई करती हैं, तो मानकर चलिए कि दिन में कम से कम 87 मिलीग्राम लिपस्टिक जीभ से आप अब्ज़ॉर्ब कर लेती है। जितनी ज्यादा डार्क रंग की लिपस्टिक होती है उसमें उतने ही अधिक मात्रा में लेड की उपस्थिति पाई जाती है।

ये भी हैं नुकसान

लिपस्टिक में क्रोमियम, कैडमियम, सीसा, मैग्नीशियम और एल्यूमिनियम जैसी धातुओं का उपयोग कर इसे बनाया जाता है जो होठों के द्वारा शरीर के अंदर तक जाने के बाद अंगों को पूरी तरह से डेमेज कर देता है। लिपस्टिक में मौजूद कैडमियम गुर्दे को खराब कर देते हैं। यह पेट के ट्यूमर का कारण भी बन सकता हैं।

यह भी पढ़ें –इस तरह लगाएंगी लिप्स्टिक तो पूरे दिन दिखेंगी खूबसूरत

लिपस्टिक का उपयोग लगातार करते रहने से इसमें पाये जाने वाले कैमिकल्स आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आंखों में जलन, एलर्जी, शरीर में जकड़न और गले में खराश जैसी समस्या बढ़ने लगती है। इसके अलावा यह त्वचा के रोम छिद्र बंद करके त्वचा संबंधी कई समस्याये बढ़ानें में मदद करता है।

यह भी पढ़ें – जोखिम भरी है बट सर्जरी, सोच संभलकर लें फैसला

लिपस्टिक में मिलाया जाने वाला एल्यूमिनियम होठों पर लगाने के बाद मुंह के जरिए पेट में जाने लगता है तो शरीर में विषैले तत्वों की मात्रा बढ़ने लगती हैं। जिससे पेट में अल्सर की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही यह शरीर के अंगों पर  लकवा आदि रोगों को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में पहुंचकर रोगों से लड़ने की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी कम करने में मदद करता है।

जरूर करें ये छोटी सी जांच

लिपस्टिक खरीदने से पहले उसमें दिये गए इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट को जरूर पढ़ लें। आप ऐसी लिपस्टिक  का चुनाव करें जिसमें किसी भी तरह के केमिकल्स (लेड) का उपयोग न किया गया हो। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि कुछ ऐसी भी कंपनियां है जो इस बात का खुलासा प्रोडक्ट के पीछे नहीं करती। इसलिए खरीदने से पहले पूरी जांच कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source