Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नहाते वक्त ये 6 गलतियां आपकी स्किन और बालों को कर देती हैं खराब, फटती है स्किन और टूटते हैं बाल

नहाते वक्त हम ऐसी बहुत सी गलतियां करते हैं, जो हमारी स्किन और बालों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये गलतियां।

नहाते वक्त ये 6 गलतियां आपकी स्किन और बालों को कर देती हैं खराब, फटती है स्किन और टूटते हैं बाल
नहाते वक्त ये 6 गलतियां आपकी स्किन और बालों को कर देती हैं खराब, फटती है स्किन और टूटते हैं बाल

Written by Jitendra Gupta |Published : January 28, 2021 4:11 PM IST

बहुत से लोग तेज गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को सिर्फ गर्म पानी से ही बालों को धोना और त्वचा को साफ करना पसंद होता है। लेकिन शायद वो इस बात को नहीं जानते कि गर्म पानी से नहाने पर आपकी स्किन की सारी नमी खींच जाती है और तो और आपके बाल भी बहुत ज्यादा रूखे हो जाते हैं। अक्सर आप नहाते वक्त कुछ गलतियां करते हैं, जिसके कारण आपके बालों और स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। इस लेख में हम आपको ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन सी गलतियां आपकी स्किन और बालों को क्या नुकसान पहुंचा सकती हैं।

नहाने के बाद तेज हाथ से बालों को रगड़ना

जब आप अपने बालों को बहुत तेज हाथों से रगड़ते हैं तो आप उन्हें और ज्यादा उलझा देते हैं। यही कारण है कि आपके लिए उन्हें सुलझाना पहले से मुश्किल हो जाता है। दरअसल गर्म पानी से नहाने पर आपके बाल पहले से ही उलझ जाते हैं जबकि उन्हें तौलिये से रगड़ने पर उनमें और उलझन बढ़ जाती है, जो आपके लिए परेशानी खड़ी कर देती है।

शैंपू के बाद कंडीशन न करना

आपको हर उस वक्त बालों की कंडीशन करने की जरूरत होती है जब-जब आप शैंपू करते हैं। ऐसा कभी न करें कि जब आपको शैंपू करें तो बालों को कंडीशन न करें क्योंकि ऐसा करने से आपको बालों की नमी खो सकती है और आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

बालों को बॉडी टॉवल से पोंछना

जब आप जल्दी में होते हैं तो आप अक्सर बॉडी टॉवल से अपने बालों को पोंछ लेते हैं, जिसके कारण आपके बालों में टॉवल के रेशे घुस जाते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को बढ़ाते हैं।

बालों को नियमित रूप से न धोना

प्रदूषण, गर्मी और आपका डेली रूटीन आपके बालों को गंदा बना देता है इसलिए नियमित रूप से बालों को धोना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर आप बालों को नियमित रूप से नहीं धोएंगे तो आपको बालों के झड़ने की समस्या और रूसी की परेशानी भी हो सकती है।

तौलिए से रगड़-रगड़ कर साफ करना

आपकी स्किन भी आपके बालों की तरह बहुत ज्यादा सेंसेटिव होती है इसलिए हमेशा टॉवल का इस्तेमाल हल्के हाथों से करें। सेंसेटिव स्किन होने पर टॉवल रगड़ने से आपकी स्किन पर रैशेज हो सकते हैं साथ ही स्किन कट भी सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बॉडी सोप को चेहरे पर प्रयोग करना

जब आप बॉडी सोप को अपने चेहरे पर प्रयोग करते हैं तो आपके चेहरे की खूबसूरती बिगड़ने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जी हां, आपके फेस का पीएच लेवल अलग होता है और आपकी बॉडी का अलग। ऐसा करने से आप अपने चेहरे को बीमारियों के लिए कमजोर बना देते हैं, जिसके कारण आपको कई स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

About the Author

... Read More