hamburger icon
A
Read in English

बार-बार आ जाते हैं पिंपल तो रात को लगाएं इस फल का छिलका, स्किन हो जाएगी एक्ने-फ्री आएगा जबरदस्त ग्लो

Home remedies for acne: अगर आप भी बार-बार होने वाले पिंपल से परेशान हैं, तो हम आपको एक खास फल के छिलके के बारे में बताने वाले हैं। इस छिलके के इस्तेमाल से न सिर्फ आपकी स्किन पिंपल फ्री हो जाएगी, साथ में ग्लो भी खूब आएगा।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 14, 2023 4:02 PM IST

How to get rid of pimples: पिंपल हमारी स्किन का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, जो आपके किसी भी लुक को बिगाड़ सकता है। ऐसा नहीं है कि इनका कोई इलाज नहीं है मार्केट में ढेरों ऐसे ब्यूटी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जो रातों-रात स्किन से पिंपल को गायब कर देते हैं। लेकिन ये पिंपल भी उतने ही जिद्दी होते हैं और कुछ टाइम बाद फिर से निकल जाते हैं। इसलिए इन्हें स्थायी रूप से गायब करने के लिए एक नेचुरल ट्रीटमेंट की जरूरत है। यदि आप भी बार-बार आ रहे पिंपल से परेशान हैं, तो हम आपको एक खास तरह से नेचुरल ट्रीटमेंट के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ स्किन को पिंपल्स फ्री बनाया जा सकता है, बल्कि आप अपनी स्किन में जबरदस्त ग्लो भी देख सकते हैं। चलिए जानते हैं इस खास तरह के नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में और साथ ही जानते हैं इस नुस्खे को घर पर तैयार करने का सही तरीका। (Home remedies for skin problems)

स्किन के लिए फायदेमंद है केले का छिलका (Banana peel skin benefits)

केले का सेवन करने से सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आप केला खाने के बाद उसके छिलके को फेंक देते हैं, तो आपको बता दें कि केले की तरह ही उसका छिलका भी बेहद फायदेमंद है। खासतौर पर जिन लोगों को बार-बार पिंपल्स होने की समस्या है उनके लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। यदि आप भी पिंपल से परेशान हैं, तो इसका इस्तेमाल आपके लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं केले के छिलके से स्किन को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

स्किन के लिए केले के छिलके के फायदे (benefits of using banana peel on skin)

केले के छिलके का सही तरीके से इस्तेमाल करने से स्किन को निम्न फायदे मिल सकते हैं -

1. पिंपल दूर करे (Banana peel for pimples)

केले के छिलके का सही तरीके से इस्तेमाल करना आपको पिंपल से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। केले के छिलके में मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मुहांसों को दूर करने में मदद करते हैं।

2. नेचुरल ग्लो लाए ((Banana peel for natural glow)

त्वचा के नेचुरल ग्लो को बनाए रखने या खोए हुए ग्लो को फिर से पाने के लिए सही और जरूरी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। केले का छिलका आपकी स्किन के खोए हुए निखार को फिर से वापस लाने में मदद कर सकता है।

3. रूखापन दूर करे (Banana peel for dry skin)

केले का छिलका आपकी स्किन के लिए एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है, जो स्किन ड्राई स्किन की समस्या को होने से रोकता है। यदि आपको अक्सर ड्राई स्किन की समस्या रहती है, तो केले के छिलके का उपयोग आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

स्किन के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल (Use of Banana peel for skin)

केले के छिलके का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और आपको इसके लिए कुछ खास तकनीक का इस्तेमाल नहीं करना है। या तो आप केले के छिलके को सीधी ही अपनी स्किन पर हल्के-हल्के दबाव के साथ लगा सकते हैं। दूसरा तरीका ये है कि आप केले के छिलके को मिक्सर से में पीसकर इसकी पेस्ट बना सकते हैं और फिर इसका इस्तेमाल मास्क के रूप में किया जा सकता है। केले के छिलके का इस्तेमाल रात के समय करना ज्यादा फायदेमंद माना गया है।