
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 10, 2021 11:48 PM IST
Silica is another mineral that the peel can use to add gloss and strength to hair strands. Banana peels might be your hidden weapon to add some much-needed moisture and manageability.
Banana Peel Benefits For skin in Hindi: केला (Banana) आप खाते हैं, लेकिन इसका छिलका फेंक (Banana Peel) देते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले का छिलका स्किन को हेल्दी बनाने के काम आ सकता है। जी हां, केले के फायदे शरीर पर जितने होते हैं, उतना ही इसका छिलका चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। केला एक सस्ता लेकिन बेहद ही हेल्दी (Banana Benefits) फल है। इसमें कैल्शियम, मिनरल्स, विटामिन्स आदि होते हैं। केले के छिलके में भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी, सी, ई आदि होते हैं, जो चेहरे पर से मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं केले के छिलके का किस तरह से इस्तेमाल करके चेहरे की त्वचा (Beauty Benefits of Banana Peel) को बना सकते हैं ग्लोइंग, बेदाग और खूबसूरत...
केले के छिलके से तैयार फेसमास्क को चेहरे पर लगाने से आप मुंहासों, झुर्रियों, दाग-धब्बे आदि की समस्या को कम कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व दाग-धब्बों को कम करते हैं। केले के छिलके को आप त्वचा पर रगड़ें, इससे कुछ ही दिनों में दाग, टैनिंग आदि की समस्या दूर होगी।
केले के छिलके को पीस लें। इस पेस्ट में शहद मिलाकर चेहरे पर इसे अच्छी तरह से अप्लाई करें। त्वचा मुलायम नजर आएगी।
झुर्रियों की समस्या से हैं परेशान तो केले के छिलकों (Banana Peel Benefits For skin in Hindi) को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें आप शहद, अंडा डालकर मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिटन के लिए सूखने दें। अब चेहरे को पानी से साफ कर लें। कम उम्र में होने वाली झुर्रियों की समस्या से बचाव होगा।
आजकल देर रात तक जागर लैपटॉप पर काम करते रहना, मोबाइल का हद से ज्यादा इस्तेमाल करना, खाना स्किप करना आदि आदतों से आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या शुरू हो जाती है। केले के छिलके को पीस लें। इसमें एलोवेरा जेल थोड़ा मिलाएं। आंखों के नीचे इस पेस्ट को लगाकर सूखने दें। अब पानी से चेहरे को साफ कर लें।
Blackheads Problem: स्किन पर नहीं होगा ब्लैकहेड्स, जब अपनाएंगे ये 5 ईजी टिप्स