
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
केले का मास्क लगाने से बालों को पोषण मिलता है।
बारिश का मौसम जितना सुकून देने वाला होता है, उतना ही बालों के लिए चुनौती वाला होता है। बारिश के मौसम में हवा में बढ़ी हुई नमी बालों को चिपचिपा बना देती है। नमी के कारण बाल जल्दी गंदे दिखने लगते हैं और हेयर फॉल, डैंड्रफ, फ्रिजीनेस व स्कैल्प इंफेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बारिश के मौसम में होने वाली बालों की परेशानी को दूर करने के लिए लोग कई तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद बालों पर कुछ खास असर नहीं पड़ता है।
बारिश में अगर आपके बालों को भी इस तरह की परेशानी हो रही है तो आप केला के हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। केले में पोटैशियम, विटामिन A, B6, C, प्राकृतिक तेल और एंटीऑक्सीडेंट बालों को पोषण देने के साथ उन्हें मुलायम और नमी के कारण होने वाली परेशानियों से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि मानसून में केले का हेयर मास्क लगाने के क्या फायदे हैं और इसे घर पर बनाने का आसान तरीका। कई बार जब मैं भी बालों की फ्रीजिनेस से परेशान हो जाती हूं, तो केले का मास्क ही इस्तेमाल करती हूं।
मानसून में बालों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है।
भी कम करता है।
केले और दही का मास्क खुजली को दूर करता है।
बारिश में बालों की ड्राईनेस और स्कैल्प की खुजली की परेशानी को दूर करने में केला और दही का हेयर मास्क आपकी मदद कर सकता है।
इस मास्क को बनाने के लिए केले को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। अब इसमें दही मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें।
केले और दही का मिश्रण अच्छे से तैयार करने के बाद इसमें सबसे आखिर में एलोवेरा जेल का मिलाएं और बालों पर लगाएं।
20 से 30 मिनट तक केले और दही का हेयर मास्क बालों में लगे रहने दें। बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धोकर साफ कर लेना।
बारिश के दिनों में जिन लोगों के बाल चिपचिपे हो जाते हैं, उनके लिए केला, शहद और नारियल तेल का मास्क ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
केला और एलोवेरा का मास्क बालों को मुलायम बना सकता है।
बारिश के मौसम में जिन लोगों को स्कैल्प में खुजली और जलन की परेशानी होती है उनके लिए केला और एलोवेरा जेल का मास्क इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
मानसून के मौसम में बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। यदि आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही बालों को पोषण देना चाहते हैं, तो केले से बने हेयर मास्क एक आसान तरीका हो सकता है। बालों में केले का मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी प्रकार की परेशानी होती है इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आप बालों में केले का मास्क लगाना चाहते हैं तो पहले पैच टेस्ट लें। किसी को केले या ऊपर बताई गई किसी चीज से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।