चावल के पानी से बाल धोने से क्या होगा, सिर्फ एक बार धोने से ही बालों में दिखने लगेंगे ये 5 बदलाव

Balo Me Chawal ka Pani Kaise Lagaye: सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी चावल का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है, बस आपको इसका सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। इस लेख में हम इसी बारे में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 27, 2025 10:58 AM IST

Benefits of using Rice water on hair in Hindi: प्राचीन समय से ही चावल का पानी (Rice Water) बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल होता आया है। खासकर एशियाई देशों में महिलाएं अपने लंबे, घने और चमकदार बालों का श्रेय इसी घरेलू नुस्खे को देती हैं। चावल का पानी विटामिन बी, सी ई, अमीनो एसिड, फेरुलिक एसिड और इनोजिटोल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें स्वस्थ बनाए रखता है। आइए जानते हैं चावल के पानी से बाल धोने के 5 जबरदस्त फायदे।

बालों की ग्रोथ बढ़ाता है

जिन लोगों के बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं है वह जरूर चावल के पानी का इस्तेमाल करें। चावल का पानी स्कैल्प में रक्त संचार को सुधारता है और बालों की जड़ों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ को तेजी से बढ़ाता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड्स बालों के टूटने से बचाते हैं।

बालों को बनाता है मुलायम और चमकदार

चावल के पानी से बाल धोने पर वे अधिक सिल्की और शाइनी नजर आते हैं। यह बालों की बाहरी परत को स्मूथ करता है और उन्हें प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को नरम, मजबूत और फ्रिज़-फ्री बनाने में मदद करते हैं, जिससे उनका लुक बेहतर होता है।

रूसी और खुजली से राहत

चावल के पानी में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प की गहराई से सफाई करते हैं। यह डैंड्रफ, खुजली और जलन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। नियमित उपयोग से स्कैल्प हेल्दी बना रहता है और बालों की जड़ों को भी पोषण मिलता है। अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं, तो चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों की टूट-फूट और दोमुंहापन करता है कम

चावल का पानी बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है, जिससे बाल झड़ना कम होता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड्स और विटामिन्स बालों की मरम्मत करते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या को भी धीरे-धीरे दूर करने में मदद करते हैं, जिससे बाल स्वस्थ और घने बनते हैं। दोमुंहे बालों से परेशान लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्कैल्प का पी एच बैलेंस करता है

चावल का पानी स्कैल्प को डीटॉक्स करता है और उसके pH स्तर को संतुलित बनाए रखता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल टूटने से बचते हैं। यह स्कैल्प में पोषण पहुंचाकर बालों को स्वस्थ, घना और चमकदार बनाने में सहायक होता है।

कैसे करें इस्तेमाल

1 कप चावल को धोकर 2 कप पानी में 30 मिनट तक भिगो दें। पानी छान लें और शैंपू करने के बाद अंतिम बार इसी पानी से बाल धोएं। नियमित उपयोग से कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source