Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of Applying Mustard Oil and Coconut Oil in Hair in Hindi: महिलाएं हों या पुरुष, सभी घने और खूबसूरत बालों की चाह रखते हैं। लेकिन, हर व्यक्ति को मनचाहे बाल मिलना काफी मुश्किल है। खासकर, गलत खान-पान और खराब जीवनशैली की वजह से लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बाल कमजोर हो जाते हैं और हेयर फॉल की समस्या (Hair Fall in Hindi) बढ़ जाती है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी बाल कमजोर हो सकते हैं। बालों को मजबूत, लंबा और घना बनाने के लिए अच्छी डाइट लेना जरूरी है। साथ ही, आपको बालों की मालिश भी जरूर करनी चाहिए। बालों की मालिश या ऑयलिंग करने के लिए आप सरसों और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों और नारियल तेल को मिक्स करके लगाने से बालों से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर होती हैं। आइए, जानते हैं बालों पर सरसों और नारियल तेल को मिलाकर लगाने के फायदे (Balo Par Sarso or Nariyal Tel Lagane ke Fayde Kya Hai)-
बालों पर सरसों और नारियल का तेल मिक्स करके लगाने से हेयर फॉल कंट्रोल होता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो सरसों और नारियल तेल से मालिश कर सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार इस तेल से मालिश करने से बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। सरसों और नारियल का तेल लगाने से झड़ते बालों से पूरी तरह छुटकारा मिलता है।
अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप हेयर ग्रोथ (Hair Growth) के लिए सरसों और नारियल तेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। अगर आप सरसों और नारियल तेल को मिलाकर बालों पर लगाएंगे तो इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। अगर आपको लंबे बाल पसंद है, तो आपको सप्ताह में 2-3 बार बालों के इस मिश्रण से जरूर मालिश करनी चाहिए।
कई लोग रूसी या डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक है, तो सरसों और नारियल तेल का मिश्रण आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सरसों और नारियल का तेल मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप इन दोनों को मिक्स करके लगा सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और इंफेक्शन आदि से निजात दिलाते हैं।
अगर आपके बाल पतले और कमजोर हैं, तो आपके लिए सरसों के तेल में नारियल तेल मिक्स करके लगाना फायदेमंद हो सकता है। सरसों और नारियल का तेल बालों को मजबूती प्रदान करता है। आप इन दोनों को मिक्स करके बालों पर लगा सकते हैं। इन दोनों को मिक्स करके लगाने से बाल घने बनते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।