Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बालों पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं नींबू का रस, कुछ ही महीनों में हो जाएगी बालों की ग्रोथ

Coconut Oil with Lemon Juice for Hair in Hindi: नारियल तेल, बालों और स्कैल्प के लिए काफी अच्छा होता है। आप बालों की ग्रोथ बढ़ाने, स्कैल्प इंफेक्शन से छुटकारा पाने और हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए नारियल तेल और नींबू के रस को मिक्स करके बालों पर लगा सकते हैं।

बालों पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं नींबू का रस, कुछ ही महीनों में हो जाएगी बालों की ग्रोथ

Written by Anju Rawat |Updated : January 20, 2025 4:26 PM IST

Balo Par Nariyal Tel or Nimbu ka Ras Lagane ke Fayde: चमकदार, लंबे और घने बाल, महिलाओं की खूबसूरती को कई गुणा बढ़ा देते हैं। लेकिन, आजकल के गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर महिलाओं के बाल रूखे और बेजान नजर आने लगे हैं। इतना ही नहीं, बालों की सही देखभाल (Hair Care in Hindi) न कर पाने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण, हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है। अगर आप भी बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं (Hair Problems) से जूझ रही हैं, तो अपने बालों पर नारियल तेल और नींबू के रस के मिश्रण (Coconut Oil with Lemon Juice for Hair) को अप्लाई कर सकते हैं। नारियल तेल और नींबू का मिश्रण बालों को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही, बालों पर नमी बनाए रखने में मदद करता है। आप नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं बालों पर नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से क्या फायदे मिलते हैं (Benefits of Applying Coconut Oil with Lemon Juice on Hair in Hindi)?

बालों पर नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने के फायदे- Coconut Oil with Lemon Benefits for Hair in Hindi

1. डैंड्रफ से छुटकारा दिलाए

सर्दियों में रूसी या डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल और नींबू का रस, डैंड्रफ से छुटकारा (Coconut Oil with Lemon Juice for Dandruff) दिलाते हैं। सप्ताह में 1-2 बार नारियल तेल और नींबू के रस को मिक्स करके लगाने से डैंड्रफ से निजात मिल सकता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड, डैंड्रफ से छुटकारादिलाने में मदद करता है।

2. हेयर फॉल कंट्रोल करे

सर्दियों में हेयर फॉल की समस्या (Hair Fall Home Remedies) भी बढ़ जाती है। अगर आप हेयर फॉल यानी झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल बालों को जड़ से मजबूती प्रदान करता है। वहीं, नींबू का रस रूसी और इंफेक्शन को दूर करके, बालों को हेल्दी रखता है। सप्ताह में एक बार नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से हेयर फॉल को कंट्रोल (Coconut Oil and Lemon Juice for Hair Fall) करने में मदद मिल सकती है।

Also Read

More News

3. बालों की ग्रोथ बढ़ाए

लंबे और घने बाल, महिलाओं की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं। यही वजह है कि अधिकतर महिलाएं लंबे बालों की चाह रखती हैं। ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल में नींबू का रस (Coconut Oil with Lemon Benefits for Hair Growth in Hindi) मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। दरअसल, नारियल तेल बालों को मजबूत बनाता है। इससे बालों का झड़ना रुकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी तेजी से होती है। अगर आप बालों पर नियमित तौर से नारियल तेल और नींबू के रस का मिश्रण लगाएंगे, तो इससे बालों की लंबाई बढ़ सकती है।

4. बालों की शाइन बढ़ाए

सिर्फ स्किन नहीं, बालों का भी सॉफ्ट और शाइनी होना जरूरी होता है। अगर आपके बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी हैं, तो आप बालों की चमक बढ़ाने के लिए नारियल तेल और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो बालों की चमक या शाइन बढ़ाने में मदद (Coconut Oil for Shiny Hair) करते हैं। नारियल तेल बालों को नमी प्रदान करता है। अगर आप सप्ताह में 3 बार बालों पर नारियल तेल और नींबू का रस मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे बालों की शाइन बढ़ेगी।

5. स्कैल्प इंफेक्शन से बचाए

स्कैल्प इंफेक्शन एक आम समस्या है। बालों की सही देखभाल न कर पाने की वजह से स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या (Scalp Infection) हो जाती है। अगर आप भी स्कैल्प इंफेक्शन से परेशान हैं, तो नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। नींबू का रस, स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या से राहत दिलाता है। आप नारियल तेल में नींबू का रस डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से स्कैल्प पर लगाएं। 30-40 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे सिर की खुजली और जलन से भी राहत मिलेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।