सफेद बालों को नैचुरल काला करने के लिए इन 2 तरीकों से इस्तेमाल करें करी पत्ता, Hair Growth भी होगी फास्ट

How to use curry leaves for black hair : बालों को काला करने के लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे आप कई तरह से बालों में एप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : January 10, 2025 2:38 PM IST

How to darken hair with curry leaves : खाने में तड़का लगाने के लिए हम में से कई लोग करी पत्ते का प्रयोग करते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी हेल्दी होता है। वहीं, बालों की बात करें, तो करी पत्ते के इस्तेमाल से आपके बाल काले और घने हो सकते हैं। दरअसल, करी पत्तों में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए हैं, जो बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में असरदार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप नियमित रूप से करी पत्ते का प्रयोग करते हैं, तो इससे आपके बालों की ग्रोथ भी काफी अच्छी हो सकती है। साथ ही यह बालों का झड़ना भी बंद कर सकता है। इतना ही नहीं, बालों की सफेदी को दूर करने के लिए भी करी पत्ते का प्रयोग किया जा सकता है। आइए जानते हैं बालों का काला करने में करी पत्ता कैसे है फायदेमंद और किस तरह करें इसका प्रयोग?

क्या करी पत्ता बालों को काला करने में है फायदेमंद? - Can Curry Leaves Reduce White Hair?

जी हां, बालों को नैचुरल रूप से काला करने के लिए करी पत्ते का प्रयोग करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, करी पत्ते बालों के रोम में मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे आपके बालों को काला करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, करी पत्तों में विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, सेलेनियम, आयरन और आयोडीन जैसे मिनरल्स होते हैं। ये पोषक तत्व बालों को नैचुरली काला करने में प्रभावी माने जा सकते हैं। साथ ही यह बालों को सफेद होने से भी रोक सकता है।

बालों को काला करने के लिए कैसे लगाएं करी पत्ता?

सफेद होते बालों को काला करने के लिए आप करी पत्ते का प्रयोग कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसे एप्लाई?

बालों में लगाएं करी पत्ते का पेस्ट

15-20 ताजे करी पत्तों को धोकर पीस लें और पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। अब इसे 30 मिनट तक के लिए अपने बालों में लगा हुआ रहने दें। जब पेस्ट अच्छे से सूख जाए, तो इसे अच्छी तरह से धो लें।

करी पत्ता तेल

सफेद बातो बालों को काला करने के लिए करी पत्ते से तैयार तेल बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नारियल तेल गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल में कुछ करी पत्ते डालें और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में तेल को ठंडा होने दें। अब अपने स्कैल्प पर तेल से अच्छी तरह से मालिश करें। इससे बाल काले होने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी।

करी पत्तों से बालों को होने वाले जबरदस्त फायदे - Other Benefits of Curry leaves for Hair

  • करी पत्तों में विटामिन बी और प्रोटीन जैसे- पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के रोम को एक्टिव और बढ़ने में असरदार हो सकते हैं।
  • नियमित रूप से अगर आप करी पत्तों को बालों पर लगाते हैं, तो इससे बालों की मजबूती बेहतरहो सकती है। दरअसल, करी पत्तों में मौजूद प्रोटीन आपके बालों को सॉफ्ट बनाने में असरदार हो सकता है।
  • इतना ही नहीं, करी पत्ते स्कैल्प को एक्सफोलिएट करते हैं, जिससे बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है।
  • कुछ लोगों का कहना है कि करी पत्ते बालों को चिकना बनाए रखने में असरदार है।
  • करी पत्तों में सेलेनियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।