
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 3, 2025 1:50 PM IST
How to get long hair: नारियल तेल प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है, जो बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं और त्वचा को नरम बनाते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, टूटने से रोकता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इसके अलावा, नारियल तेल में फैटी एसिड्स होते हैं, जो स्कैल्प को हाइड्रेट करते हैं और बालों को शाइन प्रदान करते हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ एक प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में भी काम करता है। लेकिन जब नारियल तेल को कुछ अन्य प्राकृतिक चीजों के साथ मिलाया जाता है, तो यह बालों की ग्रोथ में और भी तेजी ला सकता है। यहां कुछ खास चीजें हम आपको बता रहे हैं, जो आप नारियल तेल में मिलाकर लगा सकते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं।
मेथी दाना बालों के लिए एक बहुत ही प्रभावी घरेलू उपाय है। इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों को मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ में मदद करता है। नारियल तेल में मेथी दाने का पाउडर मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 30-40 मिनट तक छोड़ने के बाद धो लें। इससे बालों में शाइन आएगा और ग्रोथ में तेजी आएगी।
आंवला बालों की सेहत के लिए एक शानदार घटक है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। आंवला तेल बालों के कालेपन को भी बनाए रखता है और गिरने से रोकता है।
लहसुन में सल्फर तत्व होता है जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन को थोड़ा क्रश करके नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है और बाल मजबूत होते हैं।
एलोवेरा में ऐसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्कैल्प की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। नारियल तेल और एलोवेरा जेल को मिलाकर बालों में लगाने से न केवल बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है, बल्कि यह बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाता है।
- नारियल तेल को इन चीजों के साथ मिलाकर स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं।
- 30 मिनट से 1 घंटा बालों में लगा रहने दें और फिर हल्के शैंपू से धो लें।
- इसे सप्ताह में 2-3 बार नियमित रूप से करें। इस घरेलू नुस्खे से बालों की ग्रोथ में तेजी आएगी और बाल स्वस्थ व मजबूत रहेंगे।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।