क्या आप गंजे हो रहे हैं? ट्राई कीजिए ये 5 घरेलू नुस्खे

मेथी गंजेपन को दूर करने का एक बेहतरीन तरीका है

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 18, 2018 3:42 PM IST

बालों का झड़ना और समय से पहले गंजापन ऐसी समस्याएं हैं जो इन दिनों कई लोगों को परेशान कर रही हैं। गंजेपन से राहत दिलाने और उसे छुपाने के लिए जहां कई आधुनिक ट्रीटमेंट्स उपलब्ध हैं वहीं आप इस समस्या के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। हम यहां लिख रहे हैं ऐसी ही 5 चीज़ों के बारे में जो गंजेपन से परेशान लोग ट्राई कर सकते हैं।

  1. दही- योगर्ट या दही एक नैचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। दही में मौजूद प्रोटीन बालों का झड़ना तो कम ही करता है साथ ही गंजापन दूर करने में भी बहुत मदद करता है।
  2. हरी धनिया– धनिया के पत्ते न केवल आपके खाने की सजावट में काम आते हैं, यह कुछ परेशानियों से राहत दिलाने में भी कारगर हैं। गंजेपन से राहत पाने  के लिए हरी धनिया के ताज़े पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और उनको सिर पर लगाएं। इससे बालों का झड़ना कम होने के साथ-साथ नए बाल उगने लगते हैं।
  3. नारियल का तेल– नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह किसी भी समस्या से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है। रात को सोने से पहले नारियल का तेल अच्छी तरह से सिर पर लगायें और अगले दिन सुबह पानी से धो लें। नारियल के तेल को और भी असरदार बनाने के लिए नींबू के बूँद डालें। यह मिश्रण बालों का झड़ना कम कर देता है।
  4. मेथी के दाने– मेथी गंजेपन को दूर करने का एक बेहतरीन तरीका है। मेथी के दानों को पीसकर पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को सिर पर जहां बाल ज़्यादा गिर रहे हैं उस जगह पर लगाएं। इससे बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
  5. प्याज- प्याज में जो सल्फर होता है वह सिर में रक्त का संचालन अच्छी तरह से करने में मदद करता है। यह गंजेपन का इलाज करने में बहुत मदद करता है। ज़रूरत के अनुसार प्याज़ को टुकड़ों में काटकर पीस लें। उस पेस्ट में थोड़ा शहद डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा दें। सूखने के बाद पानी से धो लें। यह स्कैल्प से फंगस और जीवाणुओं को दूर करने में मदद करता है। आप स्कैल्प पर सीधे प्याज़ को लगाकर दस-पंद्रह मिनट के बाद बालों को धो सकते हैं।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source