विटामिन B12 की कमी से बालों में दिखायी देते हैं ये 4 लक्षण, कम उम्र में ही सिर हो सकता है गंजा

kam umra mein baal safed hone ke karan: इन दिनों कॉलेज जाने वाले बच्चों और यंगस्टर्स के भी बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे इन विटामिंस की कमी एक बड़ा कारण हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 11, 2024 3:56 PM IST

Nutrients deficiency that causes Grey hair: बाल सफेद होना एक नेचुरल प्रोसेस है और उम्र बढ़ने के बाद हर व्यक्ति के बाल सफेद हो सकते हैं। लेकिन, जब कम उम्र में और समय से पहले बाल सफेद होने लगें तो यह चिंता की बात हो सकती है। समय से पहले बालों का सफेद होना या प्री-मैच्योर ग्रेइंग की वजह से आज 40 और 30 साल से कम उम्र के लोगों के भी बाल सफेद हो रहे हैं। वहीं, कॉलेज जाने वाले बच्चों में भी असमय बाल सफेद होने की समस्या देखी जा रही है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे जेनेटिक्स, तनाव और पोषक तत्वों की कमी। शरीर में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण बालों से जुड़ी ये समस्या हो सकती हैं।

विटामिन B12 की कमी से बाल हो सकते हैं काले से सफेद (Vitamin B12 Deficiency can cause premature greying of hair)

कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या का एक बड़ा कारण शरीर में विटामिन B12 की कमी (Vitamin B12 deficiency) भी हो सकती है। ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी विटामिन बी12 की सही खुराक आपके बालों के लिए भी बहुत जरूरी है। यह ना केवल बड़ों बल्कि बच्चों के लिए भी जरूरी पोषक तत्व है। जब शरीर में विटामिन बी12 का लेवल कम हो जाता है तो इससे बालों से जुड़ी कुछ समस्याएं बढ़ जाती हैं।

विटामिन बी12 का मुख्य काम रेड ब्लड सेल्स (Red blood cells) के माध्यम से शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन पहुंचाना है। जब, विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 ki kami) होने लगती है तो बालों में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। इससे हेयर सेल्स कमजोर होने लगती है। कमजोर कोशिकाएं बालों को काला रंग देने वाले मेलेनिन (Melanin) का उत्पादन नहीं कर पातीं और इसी वजह से आपके काले बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं और बालों का रंग कम उम्र में सफेद दिखायी देने लगता है।

विटामिन B12 के लिए क्या खाएं? (foods rich in vitamin B12)

शरीर और बालों के लिए जरूरी विटामिन B12 की सही खुराक के लिए आप इन फूड्स (Vitamin B12 ke liye kya khayein) का सेवन कर सकते हैं-

  • दूध और अन्य डेयरी प्रॉडक्ट्स
  • अंडे (Eggs)
  •  फोर्टिफाइड अनाज खाने से भीविटामिन बी12 मिलता है
  • फैटी फिश जैसे सैल्मन और टूना
  • राजमा, दालें और मटर जैसी बींस

बालों में दिखते हैं विटामिन बी12 की कमी के ये भी लक्षण (Signs and symptoms of Vitamin B12 Deficiency in hair)

हेयर लॉस

विटामिन बी12 कम होने सेसिर में बाल गुच्छों या पैचेस में कम होने लगते हैं। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी हो जाने से हेयर फॉलिकल्स नये बालों को उगने में मदद नहीं कर पाते इसीलिए, सिर में पैचेस में हेयर लॉस दिखायी देने लगता है।

हेयर थिनिंग (Thinning hair)

हेयर लॉस की वजह से आपके बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं। इससे बालों का घनापन कम होने लगता है।

ड्राई हेयर

विटामिन बी12 की कमी से आपके बाल रूखे-सूखे और कमजोर हो सकते हैं। जिससे ये आसानी से टूटकर गिरने लगते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source