पीले दांतों को चमकाना है तो ट्राई करें बेकिंग सोडा और नींबू के रस का नुस्खा !

आपको जब भी अपने दांतों को झटपट चमकाना हो तो बेकिंग सोडा और नींबू के रस से आप ऐसा कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 17, 2018 1:47 PM IST

सुंदर चेहरे पर बढ़िया-सा मेकअप और प्यारी-सी मुस्कान भला किसे आकर्षित नहीं करती। लेकिन आपके आकर्षक चेहरे की यह मुस्कान तब बिगड़ जाती है जब आपके दांत धब्बेदार या पीलापन लिए हुए हों। आपके दांतों का पीलापन इस बात का सबूत है कि आप अपनी ओरल हाइजिन का कितना ख्याल रखते हैं। इसके अलावा कुछ और भी कारण हैं जिनके चलते आपके दांत पीले नज़र आ सकते हैं जैसे- चाय-कॉफी जैसी कैफीन से भरी चीज़ों का बहुत अधिक सेवन, या किसी खास तरह की दवाइयों का साइड-इफेक्ट।  जब आने लगे बच्चे के दांत तो वह महसूस करता है ये परेशानियां। जानें क्या हैं बच्चे के दांत आने के लक्षण !

वैसे अब ऐसी कई डेंटल ट्रीटमेंट्स उपलब्ध हैं जिनसे आप अपने दांतों की सफेदी वापस पा सकते हैं। लेकिन वहीं कुछ घरेलू चीज़ें भी हैं तो आपकी इस समस्या से आपको राहत दिला सकती हैं। ऐसा ही एक खास तरीका है बेकिंग सोडा का इस्तेमाल। जी हां, आपको जब भी अपने दांतों को झटपट चमकाना हो तो बेकिंग सोडा और नींबू के रस से आप ऐसा कर सकते हैं। चूंकि बेकिंग सोडा दानेदार होता है। इसीलिए जब हम इसे दांतों पर रगड़ते हैं तो यह स्क्रबर की तरह काम करता है। वहीं नींबू का रस एक नैचुरल ब्लीच है और इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड आपके दांतों पर ब्लीचिंग इफेक्ट देता है। इसलिए दोनों का मिश्रण एक साथ अच्छी तरह से काम कर पाता है। ये 5 टिप्स परफेक्ट आई मेकअप के लिए ट्राई करें, और दिखें खूबसूरत।

ऐसे करें यह नुस्खा तैयार-

  • चम्मच भर बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • टूथब्रश की मदद से इस पेस्ट को अपने दांतों पर लगाएं। हल्के-हल्के से ब्रश से दांतों को घिसे या मसाज करें। उसके बाद एक मिनट के लिए इस मिश्रण को दांतों पर लगा रहने दें। डार्क सर्कल्स से राहत दिलाएंगी ये 4 आसान टिप्स।
  • अब साफ पानी से मुंह की सफाई कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source