
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 28, 2021 11:57 PM IST
Anushka Shetty Beauty Secrets: अनुष्का शेट्टी भले ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से जुडी हुई हैं लेकिन, रॉबरी और बाहुबली सीरीज की फिल्मों की वजह से भारत और विदेशों में भी उनका फैन बेस बहुत बड़ा है। अनुष्का की एक्टिंग के अलावा उनकी हेल्दी-ग्लोइंग स्किन और लहराते-शाइनी बालों पर उनके फैंस फिदा हैं। अनुष्का शेट्टी अक्सर कम मेकअप में ही नज़र आती हैं लेकिन, उनके चेहरे पर हमेशा ग्लो रहता है। अनुष्का की हेल्दी स्किन का सीक्रेट हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे भारतीय महिलाएं लम्बे समय से इस्तेमाल करती रही हैं। आइए जानें क्या है देवसेना अनुष्का के ब्यूटी सीक्रेट्स। (Anushka Shetty Beauty Secrets In Hindi.)
View this post on Instagram
त्वचा पर जमा डेड स्किन सेल्स की परत उसे सख्त, ड्राई और डार्क दिखती हैं। मृत कोशिकाओं की इस लेयर को हटाने के लिए अनुष्का शेट्टी एक घरेलू बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं जो बनता है बेसन और नींबू से। इस स्किन स्क्रब की खासियत यह है कि यह स्किन को एक्सफॉलिएट करता है, उसकी रंगत निखारता है और त्वचा को कोमल बनाता है। यहां पढ़ें इस स्क्रब को बनाने के तरीका।