Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी स्किन के लिए नये साल में छोड़ दें ये 7 गंदी आदतें

यह छोटी-छोटी ग़लतियां आपकी स्किन को फायदे की बजाय नुकसान ही पहुंचाती हैं।

हेल्दी स्किन के लिए नये साल में छोड़ दें ये 7 गंदी आदतें

Written by Editorial Team |Published : January 10, 2018 6:34 PM IST

अच्छी त्वचा पाने के लिए 2018 में आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। अपने न्यू ईयर रेजोल्युशन्स में से एक अच्छी स्किन केयर रुटीन भी रखें। आखिरकार साफ, मुलायम, चिकनी त्वचा न केवल आकर्षक होती है, बल्कि यह भी अच्छी सेहत का संकेत है। 2018 में, शाहनाज हुसैन की इन टिप्स के साथ हम आपको आपको हेल्दी स्किन पाने में मदद करेंगे:

  1. अपना चेहरे पर 'ज़्यादा साफ ना करें': ऑयली स्किन वाले लोग चेहरे का चिपचिपापन कम करने की कोशिश में बार-बार साबुन और पानी से अपनाचेहरा धोते रहते हैं। यह वास्तव में एक ग़लती है। साबुन की प्रकृति एसिडिक है और अक्सर साबुन और पानी से चेहरा धोने से रूटी त्वचा का सामान्य एसिड-एल्कलाइन(पीएच) संतुलन बिगड़ सकता है। इससे त्वचा पर मुंहासे और एक्ने हो सकते हैं। हेल्दी स्किन में एल्कलाइन की तुलना में थोड़ा अधिक एसिड होता है।

Also Read

More News

  1. फेशियल के दौरान आपके ब्यूटीशियन पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें: अगर आपकी स्किन ऑयली या कॉम्बिनेशन है, तो ऑयली क्रीम के साथ चेहरे की मालिश न करें। यह तेल ग्रंथियों को और सक्रिय करेगा, जिससे पोर खुल जाएंगे छिद्रों, पिम्पल और दासे आने लगेंगे। ऑयली त्वचा के लिए सामान्य रूप से, सैलून में फेशियल के दौरान गहरी रोमछिद्रों की सफाई, स्क्रब के साथ सफ़ाई, टोनिंग, मेडिकेटड मास्क जैसे उत्पाद भी शामिल होने चाहिए। अगर मुंहासे या लाल चकत्ते दिखायी देते हैं तो स्क्रब या दानेदार चीज़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

  1. ऑयल-बेस्ड प्रॉडक्ट्स का उपयोग न करें: अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो ऑयल-फ्री प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करें। जैसे ऑयल-फ्री मैट मॉश्चराइज़र, या जेल-बेस्ड सनस्क्रीन लगाएं।
  2. अपनी त्वचा पर बहुत ज़्यादा क्रीम ना लगाएं: अगर आपकी स्किन ऑयली से सामान्य है तो नाइट क्रीम से बचें। यहां तक कि सामान्य से ड्राई स्किन वालों के लिए भी रातभर चेहरे पर क्रीम चुपड़कर रखने से कोई फायदा नहीं होनेवाला। त्वचा केवल थोड़ी सी ही क्रीम अवशोषित कर सकती है। दरअसल, छिद्रों में क्रीम भरने से बचाना चाहिए, ताकि त्वचा "सांस ले सकें।" चाहे गर्मी हो या सर्दी, रात भर आंखों के आसपास क्रीम लगाने से बचें। इससे आपकी आंखें फूली हुई नज़र आ सकती हैं। आंखों के आसपास रातभर क्रीम लगाकर ना छोड़ें, 15 मिनट के बाद, गीली रूई से उसे साफ कर दें।
  3. कठोर एस्ट्रीजेंट्स का इस्तेमाल ना करें: यह सामान्य त्वचा के संतुलन को बाधित कर सकता है। गर्मियों में एक स्ट्रॉन्ग एस्ट्रीजेंट काम आता है, खासकर ऑयली त्वचा के लिए, क्योंकि यह चिपचिपाहट को कम कर देता है और पोर्स को भरने से बचाता है। हालांकि, अगर यह बहुत कठोर है, तो बराबर मात्रा में गुलाब जल मिलाएं और किसी एयरटाइट बॉटल में डालकर फ्रिज में रखें।
  4. सनस्क्रीन लगाना ना भूलें: एक वॉटरप्रूफ, ब्रॉड-स्पेक्ट्रम वाले सनस्क्रीन लोशन का उपयोग करना ना भूलें। एक घंटे बाद इसे फिर से लगाएं।
  5. अपने चेहरे को हाथों से ना छूएं: अपने हाथों में बैक्टेरिया और कीटाणु होते हैं, और अगर आप बार-बार अपना चेहरा छूते रहेंगे तो वे आपके चेहरे की त्वचा में फैल सकते हैं और त्वचा की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।

Read This in English

अनुवादक: Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत: Shutterstock.

About the Author

... Read More