इन आदतों की वजह से बालों में होने लगते हैं डैंड्रफ, आज की छोड़ें ऐसे Bad Habits

What is the main cause of dandruff : अगर आपके बालों में भी डैंड्रफ की समस्या बनी रहती है, तो उसके पीछे आपकी कुछ गलत आदतें जिम्मेदार होती हैं। आइए आपको बताते हैं।

इन आदतों की वजह से बालों में होने लगते हैं डैंड्रफ, आज की छोड़ें ऐसे Bad Habits
Dandruff

Written by Kishori Mishra |Published : December 23, 2025 6:59 PM IST

Is dandruff a result of bad hygiene : सर्दियों के मौसम में बालों में डैंड्रफ का होना बहुत आम है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। इस समस्या की वजह से बाल बेजान और रूखे भी हो जाते हैं, जिसकी वजह से घने और चमकदार बाल पाना एक सपने जैसा लगता है। सर्द मौसम की बात करें, तो इस मौसम में ज्यादातर लोग डैंड्रफ की समस्या से जूझते हैं, क्योंकि सर्द हवाएं सिर की त्वचा को रूखा और पपड़ीदार बना देती हैं। इससे सिर की त्वचा पर बार-बार खुजली होती है और डैंड्रफ कपड़ों और कंधों पर गिरने लगता है। जो कई बार लोगों के बीच शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है।

हालांकि, डैंड्रफ होने के लिए आपकी कई आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपकी ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डैंड्रफ के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।

किन कारणों से होने लगती हैं डैंड्रफ की परेशानी

पर्याप्त हेयर वॉश न करना

सर्दियों के मौसम में लोग बालों को कम ही धोते हैं। क्योंकि बाल धोने से कई लोगों को ठंड लग जाती है और सर्दी-खांसी की समस्य हो जाती है। ऐसे में लोग बालों को धोना अवॉयड ही करते हैं। हालांकि, यह आदत डैंड्रफ का कारण बन सकती है, क्योंकि इससे स्कैल्प में गंदगी और तेल जमा होने लगता है। जो डैंड्रफ वाली फंगस (मालासेजिया) को बढ़ावा देता है। ऐसे में समय-समय पर हेयर वॉश करते रहना जरूरी है।

Also Read

More News

हार्श या केमिकल वाले शैंपू

अगर आप हार्श यानी केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स स्पेशली शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बाल बहुत जल्दी कमजोर होते हैं, साथ ही इससे स्कैल्प की नेचुरल नमी छिनने लगती है। इससे बालों की जड़ों में रूखान महसूस होने लगता और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कोशिश करें कि अच्छी क्वालिटी का शैंपू ही इस्तेमाल करें, क्योंकि डॉक्टर्स भी माइल्ड शैंपू का सुझाव देते हैं।

ज्यादा स्ट्रेस लेना

डैंड्रफ की एक वजह होती है स्ट्रेस लेना। दरअसल, स्ट्रेस होने पर कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है, जो स्कैल्प में सूजन का कारण बनता है। ऐसे में यह भी डैंड्रफ के होने का एक बड़ा कारण है। दरअसल, ऐसा साबित भी हुआ है कि लोग छु्ट्टियों के दौरान डैंड्रफ से राहत महसूस करते हैं, लेकिन काम पर लौटते ही यह समस्या फिर से शुरू हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि तनाव कम ही लें।

गलत हेयर केयर

अगर आप अपने बालों की अच्छे से देखभाल नहीं करते हैं, समय पर हेयर वॉश नहीं करते हैंया फिर समय-समय पर ऑयलिंग नहीं करते हैं, तो इससे स्कैल्प पर गंदगी जमा हो सकती है, जो खुजली और डैंड्रफ का कारण बन सकती हैं। ऐसे में बालों की सही केयर करना जरूरी होता है।

लाइफस्टाइल और डाइट

बालों की अच्छी ग्रोथ और अच्छी हेल्थ के लिए अच्छी लाइफस्टाइल व प्रोपर डाइट लेना भी बहुत जरूरी होता है। दरअसल, हेल्दी हेयर के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है और जब आप पोषक तत्वों से भरपूर डाइट नहीं लेते हैं, तो इससे आपकी हेल्थ तो प्रभावित होती ही है, साथ ही बालों की सेहत पर भी असर पड़ता है।

TRENDING NOW

Highlights

  • ज्यादा स्ट्रेस लेने वालों को होने लगती है डैंड्रफ की परेशानी
  • खराब लाइफस्टाइल डैंड्रफ को देता है बढ़ालावा
  • सही से बालों की देखभाल न करना डैंड्रफ होने का जिम्मेवार हो सकता है।