सर्दियों में बच्चों की स्किन केयर है जरूरी, इन 5 तरीकों से करें देखभाल

Baby Skin Care in Winter: सर्दियों में बच्चों की स्किन को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि उनकी स्किन काफी ज्यादा नाजुक होती है। आइए जानते हैं सर्दियों में बच्चों की स्किन की कैसे करें देखभाल?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 2, 2023 1:33 PM IST

Baby Skin Care in Winter: सर्दियों का सीजन आते ही हम में से अधिकतर लोग ठंड से बचने के उपाय अपनाने लग जाते हैं, लेकिन इस सीजन में न सिर्फ आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है, बल्कि सब्जियों में स्किन की भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा है, तो उसकी नाजुक स्किन का सर्दियों में जरूर देखभाल करें। आज हम आपको इस लेख में सर्दियों में बच्चों की स्किन का देखभाल कैसे करें के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सर्दियों में बच्चों की स्किन की देखभाल कैसे करें?

बच्चों की स्किन काफी ज्यादा नाजुक होती है। ऐसे में सर्दियों में बच्चों की स्किन काफी ज्यादा फट सकती है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपके बच्चे की स्किन कम फटे तो इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में बच्चों की स्किन की देखभाल करने के उपाय?

प्रोडक्ट्स खरीदते समय दे ध्यान

बच्चों की स्किन बड़ों की तुलना में काफी ज्यादा सॉफ्ट और अलग होती है। ऐसे में जब भी आप उनके लिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स लें, तो उनकी स्किन टाइप को ध्यान में रखें। वहीं, बच्चों के लिए सिर्फ और सिर्फ बेबी प्रोडक्ट्स ही यूज करें। बड़ों के प्रोडक्ट्स उनकी स्किन पर इस्तेमाल न करें, इससे उनकी स्किन खराब हो सकती है।

अधिक समय तक पानी में न रखें

सर्दियों में बच्चों को अधिक समय तक पानी में न रखें। आप जितना हो सके, उतना ही उसे पानी से दूर रखें। ज्यादा ठंड बढ़ने पर आप बच्चों को 1 दिन छोड़कर नहलाएं। ऐसा करने से उनकी स्किन को काफी हद तक प्रोटेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही बच्चों को नहलाते समय हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

तेल से करें मसाज

सर्दियों के दिनों में अपने बच्चों की स्किन को रोजाना तेल से मसाज करें। यह बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। आप चाहें तो तेल को थोड़ा गुनगुना करके उनकी मसाज कर सकते हैं। इससे स्किन की नमी बरकरार रहती है। साथ ही सर्दियों में स्किन फटने की परेशानी काफी कम होती है।

बादाम तेल और दही का करें इस्तेमाल

सर्दियों में बच्चों की स्किन पर दही और बादाम के तेल का लेप लगाएं। इससे उनकी स्किन साफ हो सकती है। इसके लिए 1 चम्मच दही में 2 से 3 बूंदें बादाम के तेल की मिक्स करें। अब इसे चेहरे और शरीर पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद उन्हें गुनगुने पानी से नहलाएं। ऐसे में आपके बच्चे की स्किन मॉइस्चराइजर हो सकती है।

गुलाबजल और ग्लिसरीन का करें प्रयोग

बच्चों की स्किन काफी ज्यादा नाजुक होती है। ऐसे में सर्दियों में उनकी स्किन काफी ज्यादा फट सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए अपने बच्चों की स्किन पर ग्लिसरीन और गुलाबजल का मिश्रण लगाएं। यह अन्य केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स से बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इससे स्किन में नमी लंबे समय तक बरकरार रहती है।

बच्चों की स्किन काफी ज्यादा नाजुक होती है। ऐसे में सर्दियों में उनकी स्किन को अधिक देखभाल की जरूरत है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चे की स्किन ज्यादा खराब हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source