
Also Read
Medically Verified By: Dr. Chanchal Sharma
How to prevent hair fall post pregnancy-हेयर फॉल न्यू मदर्स के जीवन का एक हिस्सा-से बन जाते हैं। जी हां, बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद अगर आपका हेयर फॉल शुरू हो गया है तो हम बता दें कि आप अकेली नहीं हैं। आप ही की तरह बहुत-सी महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद हेयर फॉल की समस्या होती है और ये प्रेगनेंसी और डिलीवरी के बाद होनेवाली सबसे कॉमन प्रॉब्लम्स में से एक है। दरअसल, प्रेगनेंसी के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, उन्हीं में से एक होता है बालों का झड़ना। प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं में हेयर फॉल अन्य लोगों की तुलना में 4 गुना अधिक होता है। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा पोस्ट-प्रेगनेंसी हेयर फॉल के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि, डॉक्टरी भाषा में प्रेगनेंसी के बाद होने वाले हेयर फॉल को पोस्टपार्टम टेलोजेन एफ्लूवियम भी कहा जाता है। यह प्रेगनेंसी के दौरान और उसके बाद दिखने वाला एक कॉमन लक्षण हैं जो कई महिलाओं में देखा जाता है।
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का लेवल तेजी से बदलता है। इस प्रक्रिया में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन्स का लेवल शरीर में बढ़ जाता है। ये हार्मोन्स बालों और स्किन को चमक और मजबूती देते हैं। वहीं, प्रेगनेंसी के बाद इन हार्मोन्स का स्तर तेजी से कम होने लगता है। जिससे महिलाओं को अचानक से हेयर फॉल की समस्या होने लगती है।
हेयर फॉल को को रोकने के लिए घर पर तैयार आयुर्वेदिक तेलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह आप किसी सर्टिफाइट दुकान से ब्राह्मी, भृंगराज और आंवला जैसी हर्ब्स से तैयार नेचुरल हेयर ऑयल खरीदकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आयुर्वेदिक तेलों से सिर की नियमित मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हेयर फॉल कम होता है।
हेयर फॉल रोकने के लिए आयुर्वेद में जिन औषधियों को कारगर पाया गया है उनमें अश्वगंधा विशेष है। आप किसी एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार रोजाना अश्वगंधा का सेवन कर सकती हैं।
अपने बालों और स्कैल्प की साफ-सफाई के लिए सल्फेट और पैराबींस वाले शैम्पू और हेयर कंडीशनल इस्तेमाल करना बंद कर दें। इसकी जगह आप केमिकल्स-फ्री कंडीशनर और शैम्पू का इस्तेमाल करें।
हेयर फॉल रोकने के लिए आंवलाका इस्तेमाल करें। आंवला से बने हेयर पैक और हेयर मास्क लगाने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और हेयर फॉल की समस्या कम होती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
शरीर में होनेवाले हार्मोनल चेंजेस की वजह से प्रेगनेंसी के बाद हेयर फॉल की समस्या हो सकती है।
हेयर फॉल रोकने के लिए आयुर्वेद में आंवला, शिकाकाई, मेथी और भृंगराज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।