इन आयुर्वेदिक उपचारों को आजमाएंगे तो नहीं गिरेंगे बाल

बालों को घना और सुंदर बनाने के लिए हर रोज फॉलो करें ये जरूरी बातें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 19, 2018 1:18 PM IST

आजकल सभी बालों के टूटने, गिरने, और झड़ने की समस्या से परेशान है| रोजाना 100 से ज्यादा बाल गिरते टूटते रहते है| इसको समान्य समझना चाहिए, परन्तु यदि बालों के गिरने की समस्या ज्यादा हो तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर इसका उपचार न किया जाए तो सिर के सभी बाल झड़ जाते हैं और गंजापन हो जाता है जिसको ठीक करना मुश्किल होता है| इसलिए बालों के गिरने का उपचार समय रहते ही करना चाहिए। इसमें आयुर्वेदिक नुस्‍खे कर सकते हैं काफी मदद।

ये हैं कारण

तनाव में अधिक रहना , शरीर में खून की कमी होना , संतुलित आहार न लेना, उम्र का बढ़ना, बालों का रूखापन,  बालों में तेल का प्रयोग न करना, गीले बालों में कंघी करना और बांध लेना, विटामिन सी, डी और प्रोटीन की कमी, सिर में फंगल संक्रमण, रात को देर तक जागना, सिर की मालिश न करना, धूप में ज्यादा रहना।

यह भी पढ़ें - हेयर ड्रायर पहुंचा सकता है आपके बालों को नुकसान, इस्‍तेमाल से पहले जान लें ये बातें

बालों के झड़ने का आयुर्वेदिक उपचार

  • दिनभर ज्यादा मात्रा में पानी पियें ।
  • विटामिन सी और डी युक्त आहार खाएं ताजे फलों का सेवन करें | विटामिन डी और कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए दिन में पांच से दस मिनट धूप में बैठे |
  • दही और दूध का सेवन करना लाभकारी होता है |
  • फंगल इन्फेक्शन को रोकने के लिए प्याज का रस और सरसों का तेल सिर में लगाएं। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है ।
  • हफ्ते में एक बार सिर की जैतून तेल में राई पाउडर मिलाकर मालिश करने से बालों का गिरना  रुक जाता है|
  • लहसुन, प्याज, और अदरक का रस रातभर सिर में लगाकर रखें सुबह अच्छी तरह धोने से भी ०बालों का गिरना कम होता है|
  • मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रखें सुबह इसको छानकर पीने से बालों के झड़ने की समस्या खत्म होती है|

यह भी पढ़ें - वीकेंड पर अपनाएं ये टिप्‍स, सुंदर दिखेंगी जांघें

बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये तरीके

  • धोने के बाद बालों को अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए |
  • पालक, बथुआ आदि हरी सब्जियों को खाना फायदेमंद होता है |
  • किसी अच्‍छे तेल से सिर की मालिश करे और अच्‍छी नींद लें।
  • पेट को साफ़ रखें, रोजाना व्यायाम करे और 30 मिनट की सैर जरूर करें|

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.