... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 28, 2021 2:34 PM IST
Image credits by: झड़ते बालों पर क्या लगाएं ताकि बाल वापस आ जाए, जानें बालों को वापस उगाने वाले आयुर्वेदिक नुस्खे
बालों का झड़ना एक आम समस्या है लेकिन जो लोग कम उम्र में ही बालों के झड़ने की समस्या का शिकार हो जाते हैं उन्हें बहुत ही ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या का शिकार लोग अक्सर ऐसे महंगे-मंहगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों को उगाने का दावा करते हैं। हालांकि ये प्रोडक्ट कितने कारगर हैं इनके बारे में बता पाना मुश्किल है। अगर आप भी कम उम्र में बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो बालों को वापस उगाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक औषधियां।
बाजार में बिकने वाला होम्योपैथिक आयल, जिसका नाम है आर्निकेश। इसको आप किसी भी खाने वाले तेल में मिलाकर यूज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए तिल का तेल। अगर आप तिल के तेल में इस ऑयल को मिलाकर उससे मालिश करते हैं तो आपको फायदा जरूर होगा। यह किसी भी होम्योपैथिक दवा की दुकान पर बड़ी आसानी से मिल जाएगा।
बालों को वापस उगाने के लिए आपको कोई दवा लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी अगर आप अपने भोजन में सुधार करें और ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। पानी की कमी के कारण भी बाल झडने लगते हैं। इसलिए अपनी डाइट में इन बदलावों को कर आप आसानी से बालों को वापस उगा सकते हैं।
बालों को झड़ने से बचाने के लिए बालों की उचित देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही आप समय-समय पर तेल मालिश करें और बालो को धोते रहें। अगर आपके बाल ज्यादा झड रहे हैं तो आप प्याज के तेल से मसाज कर सकते हैं। बालो को झडने से रोकने और नए बाल उगाने में यह कारगर रहता है।
बालो में तेल से मालिश करने से बहुत फायदा मिलता है साथ ही आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे बालों को नए सिरे से उगाने में मदद मिलती है।
बालों को झडने से रोकने और नए बाल उगाने के लिए आप बायोटिन का सेवन कर सकते हैं तो यह बालों को उगाने में भी कारगर साबित होता है। बायोटिन बालो और नाखून के लिए बहुत लाभदाई रहता हैं। आप इसका नियमित सेवन करके अपने बाल और नाखून को अच्छा बना सकते हैं।
Santegrow biotin का सेवन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। यह बालों को झड़ने से बचाने के लिए बहुत ही बेहतरीन कैप्सूल हैं। आप दो कैप्सूल का नियमित सेवन करके बालों को झडने से बचा सकते हैं और नए बाल लगा सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.