Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ayurvedic Remedies For Dark Spots: चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई निखरी और बेदाग त्वचा पाने की चाह रखता है। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, हार्मोनल बदलाव और त्वचा की सही देखभाल न करने कारण हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। वहीं, यदि कुछ दिन लगातार स्किन केयर रूटीन फॉलो न किया जाए, तो हमारे चेहरे पर काले दाग-धब्बे (डार्क स्पॉट) बन जाते हैं। चेहरे पर आए ये डार्क स्पॉट हमारी खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते हैं। इनके कारण हमारा चेहरा रूखा और बेजान नजर आने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केमिकल की भरपूर मात्रा के कारण ये प्रोडक्ट कई बार त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी त्वचा पर आए काले दाग-धब्बों से परेशान हैं और उन्हें हटाना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकते हैं। इस विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से बात की। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चेहरे के डार्क स्पॉट्स को कम कर सकते हैं (Ayurvedic Remedies For Dark SpotsIn Hindi)।
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा संबंधी समस्याओं को हल करने में काफी कारगर साबित होते हैं। यह दाग-धब्बों को हटाने के साथ-साथ त्वचा की रंगत को निखारने में भी प्रभावी होती है। डार्क स्पॉट्स से छुटकारा पाने के लिए आप 2 चम्मच हल्दी में 2 चम्मच मलाई मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद आप स्किन को ताजे पानी से वॉश कर लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन निखरी और बेदाग नजर आने लगेगी।
आयुर्वेद में एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से जाना जाता है। यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं, त्वचा के काले दाग-धब्बों को साफ करने में एलोवेरा जेल काफी कारगर साबित होता है। इसका इस्तेमाल आप रात में सोने से पहले कर सकते हैं। इसके लिए 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल लेकर इसे चेहरे पर लगाएं और हल्की मसाज करें। रातभर लगा रहने के बाद सुबह उठकर चेहरे को पानी से साफ कर लें। इसके नियमित इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स धीरे-धीरे कम होने लगेंगे। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।
डार्क स्पॉट्स से छुटकारा पाने के लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको कील-मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मंजिष्ठा एक बेहद कारगर आयुर्वेदिक औषधि है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको दाग-धब्बे, कील-मुंहासे और त्वचा में इंफेक्शन जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। इसका इस्तेमाल आप शहद के साथ मिलाकर कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच मंजिष्ठा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
Disclaimer: चेहरे के काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लें।