Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ayurvedic herbs for Hair care: हेल्दी बॉडी से लेकर हेल्दी स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत की बात आती है तो हमारे दे में लोग आयुर्वेद पर बहुत अधिक भरोसा करते हैं। चूंकि आयुर्वेद में समस्या के असली कारण का पता लगाकर उसका उपचार करने की कोशिश की जाती है। इसीलिए, इस तरीके का उपचार समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा भी दिलाने में अक्सर कारगर पाया जाता है। बालों की देखभाल और हेयर प्रॉब्लम्स से आराम के लिए आयुर्वेद में कई तरीके, नियम और टिप्स बताए गए हैं। वहीं, केमिकल वाले शैम्पू, तेल और अन्य हेयर केयर प्रॉडक्ट्स के साइड-इफेक्ट्स (side effects of chemical hair care products) के बारे में लोगों की जानकारी लगातार बढ़ रही है और अब इन चीजों के इस्तेमाल से बच रहे हैं।
हेयर फॉल, ड्राई हेयर और डैंड्रफ जैसी समस्याओं के इलाज के लिए कई आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही हर्ब्स के बारे में जिन्हें लम्बे समय से बालों की समस्याओं से राहत के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है और जो कॉमन हेयर प्रॉब्लम्स से आपको छुटकारा दिलाने का काम कर सकती हैं। (Ayurvedic herbs for Hair care in Hindi)
बालों के लिए भृंगराज को नेचुरल टॉनिक कहा जाता है क्योंकि यह एक ऐसी हर्ब है जिसका इस्तेमाल हमेशा से बालों से जुड़ी समस्याओं से आराम पाने के लिए किया जाता रहा है। बीते कुछ समय में लोगों ने भृंगराज की खूबियों और इसके ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में जानने में काफी रूचि दिखायी है और अब धीरे-धीरे भृंगराज का इस्तेमाल भी काफी अधिक बढ़ रहा है। बालों में भृंगराज का तेललगाने से स्कैल्प और बालों को कई तरह के फायदे हो सकते हैं-
बालों के लिए एलो वेरा के फायदों के बारे में आपने भी सुना ही होगा। यह एक ऐसी हर्ब है जिसे आयुर्वेद में काफी अहमियत दी गयी है। एलोवेरा या घृतकुमारी (Ghritkumari) ना केवल आपके बालों के लिए फायदेमंद है बल्कि यह स्किन की हेल्थ भी सुधारता है। यह स्किन और बालों को पोषण देता है और उसे नरिश करता है। जिससे बाल और स्किन सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बनते हैं। एलोवेरा के फायदेपाने के लिए आप एलोवेरा का जूस पी सकते हैं या एलोवेरा जेल अपने बालों और स्किन पर लगा सकते हैं। बालों में एलोवेरा जेल लगाने से इस तरह के लाभ मिल सकते हैं-