... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 4, 2020 6:31 PM IST
घर पर तैयार करें आयुर्वेदिक एंटी हेयर फॉल मास्क, एक सप्ताह में बालों की समस्या होगी गायब
Ayurvedic Ingredients Hair Mask : आज के समय में बालों का झड़ना बहुत ही आम समस्या हो चुकी है। 20-25 साल की उम्र में ही बहुत से लड़के और लड़कियों के बाल झड़ने लगे हैं। वहीं, मानसून और बारिश में सामान्य सीजन की तुलना में अधिक बाल झड़ते हैं। अब समस्या ये है कि मार्केट में बिकने वाले महंगे-महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर ऑयल भी बालों को झड़ने से नहीं रोक पाते हैं, क्योंकि इसमें कई तरह के केमकिल्स प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया गया होता है। अगर आप भी इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके थक चुके हैं, तो निराश ना हों। बालों को झड़ने से रोकने के लिए अब आप आयुर्वेद (Ayurvedic Ingredients Hair Mask) तरीका अपनाएं।
आयुर्वेद में बताए गए नुस्खे हजारों सालों से इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो काफी कारगर साबित हो सकता है। आज हम आपको आयुर्वेद में इस्तेमाल किए जाने वाले 5 चीजों को मिलाकर एक खास हेयर मास्क (Ayurvedic Ingredients Hair Mask) बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो कुछ ही दिनों में झड़ने बालों की (Stop Hair Fall) समस्या को जड़ से खत्म करेगा। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या (Dandruff Problem) भी दूर हो सकेगी। आइए जानते हैं आयुर्वेद फेसमास्क बनाने का तरीका-
2 चम्मच शिकाकाई पाउडर
2 चम्मच मेथी के दानों का पाउडर
1 चम्मच ब्राह्मी का पाउडर
3 चम्मच योगर्ट या दही
2 चम्मच नींबू का रस
1. सबसे पहले एक बड़ी सी कटोरी लें। इस कटोरी में तीनों चम्मच पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
2. अब इसमें धीरे-धीरे दही डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। मास्क गाढ़ा होना चाहिए इस बात का ध्यान रखें।
3. इसके बाद इसमें 3 चम्मच नींबू का रस डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
4. आपका हेयर मास्क तैयार है, अब इसे आप अपने बालों में लगा सकती हैं।
1. बालों में हेयर मास्क लगाने के लिए सबसे पहले सिर पर रेगुलर ऑयल से मसाज करें।
2. आप चाहें तो अपने बालों में कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकते हैं। इससे आपके बाल मजबूत होंगे।
3. बालों में मसाज करने के बाद तौलिया या फिर कपड़े को भिगोकर इसे अपने बालों में बांधकर एक घंटे के लिए छोड़ दें।
4. करीब एक घंटे बाद बालों से कपड़े को हटाएं और फिर बालों की जड़ों में बनाया हुआ फेसमास्क लगाएं।
5. इसे करीब आधे घंटे के लिए बालों में छोड़ दें।
6. इसके बाद अपने बालों को बिना शैंपू इस्तेमाल किए धोएं इसके बाद बालों में कंडीशनर लगाकर इसे वॉश करें।
7. सप्ताह में एक दिन इस मास्क को लगाने से बालों से जुड़ी हर एक समस्या गायब हो जाएगी।
Men's Grooming Tips : इन उपायों से अपने हार्ड स्किन को करें सॉफ्ट
बियर्ड डैंड्रफ से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे ये 3 सीक्रेट, रूसी दूर होने के साथ बढ़ेगी ग्रोथ