
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 16, 2021 5:20 PM IST
DIY Ayurvedic Hair Oil: बरसात आते ही लोगों को पानी में भीगने-नहाने का मन होता है।वहीं, स्कूल, दफ्तर आते जाते समय या खेलते हुए भी लोग बरसात के पानी में भीग ही जाते हैं। इस तरह बार-बार पामी में भीगने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। बरसात के मौसम में होनेवाली इन ब्यूटी प्रॉब्लम्स का इलाज आयुर्वेद में मौजूद है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) आयुर्वेद की मदद बालों की इन समस्याओं को कम करने के लिए एक खास तरीके को रेकमेंड करती हैं। रुजुता ने एक खास आयुर्वेदिक तेल घर पर ही तैयार करने की विधि हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की। इस विधि से तैयार किए गए तेल को बरसात में होनेवाली बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलानेवाला बताती हैं रुजुता। (Ayurvedic Hair Care Tips):
रुजुता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि खस की जड़ें, गूंजा के बीज और तुलसी के बीज़ों से घर में तैयार एक आयुर्वेदिक तेल आपके बालों और स्कैल्प की हर समस्या दूर करेगा। उन्होंने इस तेल से सिर की मसाज करने के फायदे भी गिनाए। गौरतलब है कि रुजुता दिवेकर कमर्शियल प्रॉडक्ट्स की बजाय घरेलू नुस्खे जिन्हें सदियों से स्थानीय स्तर पर आज़माया जाता रहा है, उनकी सलाह देती है। इसी तरह वह लोकल और सीजनल फूड्स खाने की भी सलाह देती हैं। इसके पीछे रुजुता का मकसद नैचुरली हेल्दी बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। ( Tips for Hair care in Rainy Season)
View this post on Instagram
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.