
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 20, 2023 4:39 PM IST
Natural skin whitening: अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए वैसे तो मार्केट में बहुत सारे प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं और ये प्रोडक्ट्स काम भी बहुत अच्छे तरीके से करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स महंगे तो होते हैं ही साथ इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं और कई बार इनसे स्किन को नुकसान भी पहुंचने लगता है। साथ ही इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि जो निखार नेचुरल चीजें लगाने से आता है, वह कभी भी इन महंगे प्रोडक्ट्स नहीं नहीं मिल पाता है। बड़ी-बड़ी सेलेब्रिटीज और स्किन एक्सपर्ट्स खुद महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने लगे हैं। आयुर्वेद में प्राचीन समय से ही ऐसी कई चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनकी मदद से त्वचा के निखार को मेंटेन करके रखा जा सकता है। आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों की स्किन लगातार खराब होती जा रही है और यदि आपको भी इस कारण से दिक्कत हो रही है, तो आपको भी महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले इन आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए जानते हैं स्किन को नेचुरल निखार देने वाली इन 4 चीजों के बारे में। (Glowing skin ayurveda)
आयुर्वेद में त्वचा में निखार लाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है और आज भी कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। मॉडर्न साइंस भी मानता है कि हल्दी एक नेचुरल व्हाइटनर की तरह काम करता है। अगर आप भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसे रोज वाटर, बेसन या शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
आयुर्वेद में अजवाइन के पत्तों का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी कई बीमारियां दूर करने के लिए किया जा रहा है। अजवाइन के पत्ते एक नेचुरल स्किन व्हाइटनर के रूप में भी काम करता है। अजवाइन के पत्तों को पीसकर इसका लेप अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें।
स्किन से जुड़ी कई समस्याओं जैसे लालिमा, खुजली और एलर्जी आदि के लक्षणों को कंट्रोल करने के साथ-साथ शहद निखार लाने में भी मदद करता है। शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन का निखार वापस लाने में मदद करते हैं।
आयुर्वेद में सदियों से चंदन का इस्तेमाल स्किन व्हाइटनिंग के रूप में किया जा रहा है। चंदन की लकड़ी को पीसकर इसका पाउडर बना लें और उसे सादे पानी या रोज वाटर के साथ मिलाकर लेप बनाएं। इस लेप को रात के समय लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद धो लें। यदि आप चाहें तो इसे सुबह तक भी रख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: लेकिन जिन लोगों को स्किन से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है, उन्हें किसी भी प्रकार की ऐसी चीज का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप पहले से ही कोई स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको उसके साथ इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर बात करें।