
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 3, 2021 5:05 PM IST
बालों में आंवले के तेल की मालिश की जा सकती है। इससे बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं।
आजकल हर कोई बालों की समस्या से परेशान है। किसी के बाल झड़ रहे हैं, किसी के उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं, किसी के बाल रफ हो रहे हैं तो किसी के बाल सिर्फ एक तरह से झड़ रहे हैं। बालों से जुड़ी समस्याएं होने के 2 कारण हो सकते हैं। पहला होता है जेनेटिक. यानि कि बालों से जुड़ी जो परेशानी आप झेल रहे हैं जो आपके डीएनए में किसी न किसी को जरूर रही होगी। और दूसरा होता है आपका खानपान और लाइफस्टाइल। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर रहे हैं और आपका लाइफस्टाइल सही नहीं है तो इसका सीधा आपके बालों पर पड़ेगा। आम लोग सेलिब्रिटी के लाइफस्टाइल से बहुत आकर्षित होते हैं। उन्हें लगता है कि वो जैसे टीवी पर दिखते हैं भगवान ने उन्हें वैसा ही बनाया है। लेकिन ऐसे लोग ये समझने को तैयार नहीं होते हैं कि सेलिब्रिटी परफेक्ट बॉडी और ब्यूटी पाने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं। शिल्पा शेट्टी ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हर क्षेत्र में आगे हैं। उनकी फिटनेस, डाइट, एक्टिंग, स्टाइल और लाइफस्टाइल हर किसी के लिए एक प्रेरणा है। शिल्पा शेट्टी की फिटनेस की तरह ही उनके बाउंसी हेयर भी लोगों को बहुत पसंद आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनका राज (Shilpa Shetty Hair Secret in hindi) क्या है? सिर्फ 2 आंवले! (Indian Gooseberry) जी हां, शिल्पा का कहना है कि आंवलों की वजह से उनकी बालों की खूबसूरती और मजबूती बढ़ती है। तो आइए जानते हैं बालों के लिए कैसे और क्यों फायदेमंद (Awla benefits for Hair) है आंवला-
खूबसूरत और गॉर्जियस शिल्पा शेट्टी से एक बार इंटरव्यू में पूछा गया कि वो अपनी स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले क्या करती हैं? तो इसके जवाब में शिल्पा ने कहा कि स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने के लिए अंदर से काम करना पड़ता है। अगर कोई ये सोचता है कि फेशियल या महंगे प्रॉडक्ट्स यूज करने से उनकी स्किन हेल्दी होगी तो ये सिर्फ मिथ है। शिल्पा ने इंटरव्यू में कहा कि वो सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुने पानी में 2 आंवलों का रस डालकर पीती है। आंवले में भारी मात्रा में विटामिन सी होता है, जिससे इम्युनिटी तो बूस्ट होती ही है साथ ही ये स्किन और बालों के लिए भी अच्छा होता है। आंवला यानि कि इंडियन गूजबेरी (Awla and Indian Gooseberry for Hair) बालों को पोषण देता है जिससे जड़े मजबूत बनती हैं।
View this post on Instagram
आंवले का हेयरमास्क बनाने के लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर लें और इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद डालें और करीब 2 चम्मच दही डालें। सब चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और फिर इसे बालों की जड़ों से लगाना शुरू करें। 30 मिनट तक बालों में रहने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें। अगर आप बालों में लाल मेहंदी लगाते हैं तो उसमें भी आप 1-2 चम्मच आंवले का पाउडर डाल सकते हैं। अगर आपके पास आंवले का पाउडर नहीं है तो आप आंवले का रस निकालकर भी डाल सकते हैं।