मेकअप करने के बाद गलती से भी न करें ये गलती, 30+ में ही दिखने लगेंगी बूढ़ी और उम्रदराज

Natural Ways to Look Younger: अगर चेहरे पर समय से पहले ही बुढापे की न‍िशान‍ियां द‍िखने लगी हैं, तो हो सकता है क‍ि आपकी गलत‍ियां आपको बूढ़ा (premature aging in women) बना रही हैं। लंबे समय तक जवान द‍िखना है तो इन 5 गलतियों को करने से बचें।

WrittenBy

Written By: Vandana Bharti | Updated : November 6, 2024 11:28 AM IST

Skincare mistakes you should avoid: हर महिला का सपना होता है कि उसकी त्वचा हमेशा जवान और बेदाग रहे। यही वजह है कि ज्‍यादातर मह‍िलाएं अपने पैसे और समय का निवेश ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्‍ट्स की तलाश में करती हैं जो उन्हें लंबे समय तक कोमल, चिकनी और साफ त्वचा दे सके। हालांकि, कई बार हम गलत स्किनकेयर रूटीन अपना लेते हैं जिससे उम्र से पहले ही झुर्रियां और रेखाएं दिखने लगती हैं। आइए देखें कि स्किनकेयर से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए।

इन गलत‍ियों को करने से बचें | Avoid these skincare mistakes for youthful skin

मेकअप के साथ कभी न सोएं

आप क‍ितने भी थके हुए क्‍यों न हों, मेकअप के साथ सोने की गलती न करें। जब आप बाहर से घर में आते हैं तो हाथ पैर जरूर धोते हैं। अपने चेहरे को भी जरूर साफ करें, क्‍योंक‍ि धूल और प्रदूषण से आपका चेहरा भी उतना ही गंदा होता है, ज‍ितना क‍ि आपके हाथ और पैर। मेकअप लगे होने के कारण चेहरे पर धूल च‍िपक जाती है और जब आप इस गंदगी के साथ ही सो जाते हैं तो आपकी त्‍वचा सांस नहीं ले पाती है। ल‍िहाजा चेहरे पर फाइन लाइन्‍स, प‍िंपल्‍स द‍िखने लगते हैं।

सनस्‍क्रीन कभी न भूलें

अगर आप सनस्क्रीन नहीं लगाती है तो आपकी त्वचा रूखी हो सकती है और इस कारण समय से पहले झुर्रियां, हाइपरपिग्मेंटेशन और रूखी त्वचा हो सकती है। चाहे रात हो या दिन, हमेशा सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें।

सुबह का रूटीन कभी स्‍क‍िप न करें

अपने चेहरे को हमेशा एक्‍ट‍िव क्लींजर और फेस वॉश से अच्छी तरह से साफ करें और धोएं क्योंकि यह बैक्टीरिया और पिछली रात इस्तेमाल की गई क्रीम और सीरम के अवशेषों को हटा देता है, जिन्हें हटाना जरूरी है। इससे स्‍क‍िन की गंदगी साफ होती है और झुर्र‍ियां नहीं आतीं।

एक्सफोलिएट करना न भूलें

अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे डेड सेल्‍स हट जाती हैं। डेट सेल्‍स के कारण त्वचा बहुत बूढ़ी दिखने लगती है। लेक‍िन जरूरत से ज्‍यादा चेहरे को एक्सफोलिएट न करें। क्‍योंक‍ि इससे भी आपकी स्‍क‍िन डैमेज हो सकती है।

गले और गले के नीचे कंधे को भूले नहीं

अगर आप अपने स्‍क‍िन केयर रूटीन में स‍िर्फ अपने चेहरे को शाम‍िल करती हैं तो ये आपकी बहुत बडी गलती है। दरअसल, चेहरे के साथ आपकी गर्दन और गर्दन के नीचे छाती और कंधों के पास भी उम्र की न‍िशान‍ियां नजर आती हैं। इन्‍हें भी साफ करें और मॉइस्‍चराइज करें।

सबसे आख‍िर में, लेक‍िन सबसे जरूरी बात ये है क‍ि आपको स्‍क‍िन केयर रूटीन के साथ अपनी नींद का भी ध्‍यान रखना होगा। आपको पर्याप्‍त नींद लेनी चाहिए। कम से कम 6 घंटे की नींद आपको जरूर लेनी चाह‍िए। आपकी खूबसूरत त्‍वचा के ल‍िए ये जरूरी है। जब आप सोती है तो इस दौरान हमारा शरीर नई कोश‍िकाएं बनाता है और डैमेज हुए सेल्‍स को र‍िपेयर करता है।