बचना है टैनिंग से, तो फॉलो करें ये जरूरी ब्‍यूटी टिप्‍स

खूबसूरत होने से ज्‍यादा जरूरी है खूबसूरती को संभालना। आप चाहें जितनी भी सुंदर हों, अगर आपने अपनी सुंदरता का ख्‍याल नहीं रखा, तो उसे फीका पड़ते देर नहीं लगेगी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : May 7, 2019 6:56 PM IST

खूबसूरत होने से ज्‍यादा जरूरी है खूबसूरती को संभालना। आप चाहें जितनी भी सुंदर हों, अगर आपने अपनी सुंदरता का ख्‍याल नहीं रखा, तो उसे फीका पड़ते देर नहीं लगेगी। गर्मियों का मौसम तेज धूप और धूप की अल्‍ट्रावॉयलेट किरणों का होता है। जितना भी अवॉइड करें बाहर निकलना ही पड़ता है। यही तेज धूप चेहरे की रंगत छीन कर उसे मुरझाया हुआ बना देती है। लेकिन अगर आप अपने बिजी शेड्यूल से सिर्फ 15 मिनट निकालकर कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएंगी तो इससे आपकी स्किन की खोई हुई रंगत वापस लौट सकती है।

यह भी पढ़ें – सेहत की चमक दिखेगी चेहरे पर, जब डायट में शामिल करेंगे पपीता

कच्चा दूध और गुलाब जल

त्वचा को ताजगी देने के लिए कच्चे दूध में थोड़ा सा गुलाब जल और पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। गर्मियों में त्वचा की खास देखभाल करनी चाहिए। इसके लिए बाहर से जब भी घर पहुंचें तो पहले ठंडे पानी की छींटे मुंह पर मारें। फिर फेस को तौलिये से पोंछकर चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। चेहरे को ठंडक मिलेगी।

यह भी पढ़ें – दिन बर्बाद कर देती है थोड़ी सी बची रह गई नींद

टैनिंग दूर करेगा चाय का पानी

एक कप पानी में चाय की पत्ती उबाल कर छान लें। उसे ठंडा करके त्वचा पर 15 मिनट तक लगाएं। इससे टैनिंग नहीं होती। आप चाहें तो टी बैग को पाने में भिगोकर आंखों पर रख सकती हैं। आंखों की जलन दूर होगी।

न भूलें सनस्क्रीन

गर्मी के मौसम में घर से निकलते वक्त चेहरे के साथ-साथ बॉडी के खुले हिस्सों पर भी सनस्क्रीन या ब्रॉड स्पेक्ट्रम क्रीम लगाना न भूलें। रात में चेहरा साफ करके अच्छे से मॉइस्चराइज करके सोएं। इससे चेहरा रूखा नहीं होता। गर्मियों में हफ्ते में 3-4 बार स्क्रब जरूर करें और जहां तक संभव हो लिक्विड डायट का सेवन करें।

यह भी पढ़ें – कहीं आपको भी तो किसी चीज से एलर्जी नहीं, इन लक्षणों से करें पहचान

ऐलोवेरा के पत्ते देते हैं राहत

ऐलोवेरा त्वचा की जलन को दूर करता है। साथ ही सनबर्न से राहत देता है। ऐलोवेरा के ताजे पत्तों को बीच से काटकर जेल निकालें। उसे 10-15 मिनट तक फ्रिज में रख दें और फिर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद साफ पानी से धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source